घर बेचकर किया क्रिप्टोकरेंसी में निवेश,
मुकेश अंबानी को पछाड़ बना एशिया का
सबसे अमीर व्यक्ति
क्रिप्टो बाजार को बेहद ही अस्थिरता भरा कारोबार माना जाता है। इस बीच क्रिप्टोकरेंसी का एक ऐसा ही कमाल का मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपना घर बेचकर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया और आज एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति बन गया। जी हां, हम बात कर रहे हैं बिनांस के सीईओ चांगपेंग झाओ की जिन्होंने संपत्ति के मामले में मुकेश अंबानी को पछाड़ दिया है।
क्रिप्टो बाजार में जहां एक पल में ही निवेश करने वाला बुलंदी पर पहुंच जाता है और एक झटके में जमीन पर भी गिर जाता है। इस बीच क्रिप्टोकरेंसी का एक ऐसा ही कमाल का मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपना घर बेचकर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया और आज एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति बन गया। जी हां, हम बात कर रहे हैं बिनांस के सीईओ चांगपेंग झाओ की जिन्होंने संपत्ति के मामले में मुकेश अंबानी को पछाड़ दिया है।
चांगपेंग झाओ, जो क्रिप्टो एक्सचेंज बिनांस को संचालित करते हैं, दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को झाओ की अनुमानित कुल संपत्ति कम से कम 96.5 अरब डॉलर है। इस आंकड़े के साथ बिनांस सीईओ झाओ की कुल दौलत अब ओरेकल के संस्थापक लैरी एलिसन के ठीक नीचे है और मुकेश अंबानी से आगे निकल गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, झाओ कभी मैकडॉनल्ड्स में बर्गर बनाने वाली टीम में काम करते थे। झाओ ने नेटवर्थ के मामले में भारत के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ इस समय करीब 93.9 अरब डॉलर है। बता दें कि झाओ ने क्रिप्टो एक्स्चेंज बिनांस की शुरुआत 2017 में की थी। इसके लिए उन्होंने अपना फ्लैट तक बेच दिया था और उससे मिले पैसों को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया था। रिपोर्ट की मानें तो झाओ के पास बिनांस के 90 फीसदी शेयर हैं और 2021 में बिनांस ने 20 अरब डॉलर का रेवेन्यू जेनेरेट किया है।
0 Comments