गणतंत्र दिवस झंडोतोलन के
पश्चात विकास भवन रांची में
पलाश आजीविका दीदी कैफ़े,
दीदियों के द्वारा बनाया सुबह
का जलपान का स्वाद चखा
जहां भी पलाश अजीविका दीदी कैफ़े का संचालन किया जा रहा है। वहाँ ऐसे ही दोना पत्तल एवं मिट्टी से निर्मित कुल्हड़, प्लेट इत्यादि का प्रयोग करें:-उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री
उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज गणतंत्र दिवस, 2025 के अवसर पर झंडोतोलन के पश्चात विकास भवन रांची में पलाश आजीविका दीदी कैफ़े की दीदियों के द्वारा बनाया सुबह का जलपान का स्वाद चखा। उन्होंने विशेष रूप से कहा की स्वाद और शुद्धता काफ़ी अच्छी है।
साथ उन्होंने यह भी निर्देश देते कहा की जहां भी पलाश अजीविका दीदी कैफ़े का संचालन किया जा रहा है। वहाँ ऐसे ही दोना पत्तल एवं मिट्टी से निर्मित कुल्हड़, प्लेट इत्यादि का प्रयोग करें। जिससे कि प्लास्टिक मुक्त जिला की परिकल्पना को साकार किया जा सकें।

0 Comments