रांची जिला द्वारा आयोजित 

चौकीदार नियुक्ति परीक्षा 

को लेकर निषेधाज्ञा

प्रतीकात्मक



परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा

दिनांक 27.04.2025 को जिला के विभिन्न 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई है परीक्षा

दिनांक 27.04.2025 के प्रातः 06:30 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक निषेधाज्ञा प्रभावी 
 रांची जिला द्वारा आयोजित चौकीदार नियुक्ति परीक्षा दिनांक 27.04.2025 को आयोजित की गई है। यह परीक्षा विभिन्न 15 परीक्षा केंद्रों में प्रथम पाली में 09:30 बजे पूर्वाह्न से 11:00 बजे पूर्वाह्न तक निर्धारित है। परीक्षा केन्द्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, राँची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची द्वारा पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा में संलग्न छात्र, उनके अभिभावक अथवा असामाजिक तत्व परीक्षा केन्द्रों पर भीड़ लगाकर विधि व्यवस्था भंग करने की चेष्टा कर सकते हैं। इस आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, राँची द्वारा बी०एन०एस०एस० की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है, जो निम्न है :-

1- पाँच या पाँच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों तथा सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर)।

2- किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना।

3- किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)।

4- किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे-लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा भाला आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों को छोडकर)।

5- किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करना।

यह निषेधाज्ञा दिनांक 27.04.2025 के प्रातः 06:30 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

परीक्षा केन्द्र के नाम:-

1. अनिता गर्ल्स हाई स्कूल, कांके, रांची।

2. कार्मेल गर्ल्स हाई स्कूल, सामलोंग, नामकुम, रांची।

3. गोस्सनर हाई स्कूल, मेन रोड, जी०ई०एल० चर्च कम्पलेक्स के पीछे, रांची।

4. गर्वमेंट+2 हाई स्कूल, कांके सिमरटोली, नियर सी.आई.पी., कांके, रांची।

5. गर्वमेंट गर्ल्स +2 हाई स्कूल, बरियातु, रांची।

6. मारवाड़ी +2 हाई स्कूल, रांची।

7. मारवाड़ी +2 हाई स्कूल, रांची।

8. संत अलोइस इंटरमिडिएट कॉलेज, डा० कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, रांची।

9. संत अलोइस हाई स्कूल, डा० कामिल बुल्के राँची पथ, पुरुलिया रोड, रांची।

10. संत अन्ना गर्ल्स हाईस्कूल, डा० कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, रांची।

11. संत अन्ना इंटरमिडिएट कॉलेज, कॉलेज, डा० कामिल बुल्के पथ, रांची।

12. संत जॉन हाई स्कूल, कर्बला टैंक रोड, रांची।

13. संत जोसेफ हाई सकूल, कांके, रांची।

14. उर्सुलाईन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, डा० कामिल बुल्के पथ, रांची।

15. उर्सुलाईन इंटर कॉलेज, पुरुलिया रोड, डा० कामिल बुल्के पथ, रांची।