झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट रांची महानगर
के तत्वाधान में आज आश्रय केंद्र किशोरगंज में
अनाथ बच्चों के बीच कम्बल, मास्क और अन्य जरूरी
सामग्रियों का वितरण किया गया
झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट रांची महानगर के तत्वाधान में आज आश्रय केंद्र किशोरगंज में अनाथ बच्चों के बीच कम्बल, मास्क और अन्य जरूरी सामग्रियों का वितरण किया गया। इस मौके पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रजत गुप्ता ने कहा कि संगठन का उद्देश्य ऐसे कार्यों को करने से सफल होता है, संगठन का कार्य ही है सेवा भावना से लोगों तक सुविधाएं पंहुचाना और महानगर इकाई इसे बखूबी कर रही है। वहीँ यूनियन के प्रदेश महासचिव शिवकुमार अग्रवाल ने कहा कि यह एक ईश्वरीय कार्य है जिसे हर व्यक्ति को करना चाहिए, यूनियन का मूल भाव ही है पत्रकारहित के साथ साथ समाज की भी सेवा करना है। महानगर के यूनियन अध्यक्ष सह रांची प्रेस क्लब के महासचिव जावेद अख्तर ने कहा कि हर जरुतमन्दों को जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के लिए संगठन कृत संकल्पित है जल्द ही ज़िले के अन्य आश्रय केंद्रों में भी जरूरी सामग्रियां पँहुचाई जाएंगी। इस मौके पर मुख्य रूप से यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद प्रताप गुप्ता, कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह महानगर के शकील अख्तर, शानू झा, प्रदीप ठाकुर, दिलीप महतो, शशि ठाकुर, राजू उपस्थित रहे।
0 Comments