होम आइसोलेटेड मरीज कर सकेंगे सेल्फ हेल्थ मॉनिटरिंग

होम आइसोलेटेड मरीज कर सकेंगे 

सेल्फ हेल्थ मॉनिटरिंग




रांची जिला में कोविड-19 होम आइसोलेटेड मरीज ऐप के माध्यम से 24 घंटे ऑनलाइन चिकित्सकीय सुविधा पा सकेंगे। इतना ही नहीं होम आइसोलेशन किट रिक्वेस्ट और हेल्थ मॉनिटरिंग भी इस ऐप के ज़रिये हो सकेगा। जिला प्रशासन ने पहल करते हुए इस ऐप को लॉन्च किया है। जिसका नाम है "गृहरक्षक"।
QR Code स्कैन कर या लिंक से डाउनलोड करें "गृहरक्षक" ऐप
गृह रक्षक ऐप डाउनलोड करने के लिए QR Code स्कैन करना होगा। इसके अलावा https://grihrakshak.in/login के माध्यम से भी ऐप डाउनलोड किया जा सकता है।
ऐप मैनुअल के लिए QR Code स्कैन करें
गृह रक्षक ऐप मैनुअल डाउनलोड करने के लिए भी क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। स्कैन करते ही ऐप मैनुअल डाउनलोड हो जाएगा। इसके माध्यम से डॉक्टर्स से ऑनलाइन टेलीकंसल्टेशन, होम आइसोलेशन किट रिक्वेस्ट और हेल्थ मॉनिटरिंग की सुविधाएं कैसे प्राप्त करें इसकी पूरी जानकारी मिल सकेगी।
होम आइसोलेशन सेल का नंबर भी जारी

होम आइसोलेटेड मरीजों को पूरी सुविधा मिल सके इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा होम आइसोलेशन सेल का नंबर भी जारी किया गया है। यह नंबर है 7290023170

साथ ही एंबुलेंस सहायता के लिए एंबुलेंस सेल पर भी कॉल किया जा सकता है, जिसका नंबर 0651-2200009 है।

==========================

➡️ कोविड-19 का 💉अवश्य लें

➡️ अफवाहों से ↔️ रहें

➡️ कोविड-19 वैक्सीन ✅ है

➡️ 😷 का इस्तेमाल करें

➡️ कोरोना नियमों का पालन करें

➡️ 🤒 खांसी, सांस लेने में तकलीफ हो तो 👨🏻‍⚕️ से संपर्क करें

➡️ सफाई भी, 💊भी, कड़ाई भी-जीतेंगे कोरोना से 🥊 भी

Post a Comment

0 Comments