झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष की
अध्यक्षता में सदस्यता अभियान की समीक्षा को
लेकर वर्चुअल बैठक की गयी
रांची 18 जनवरी 2022: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी के अध्यक्षता में आज राज्य में चल रहे सदस्यता अभियान के समीक्षा को लेकर जूमएप्प पर ऑनलाइन वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आर पी एन सिंह जी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के डिजिटल सदस्यता के राष्ट्रीय प्रभारी श्री के राजू जी कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा जी, शहजादा अनवर, प्रदेश सदस्यता प्रभारी रामाश्रय प्रसाद, सह प्रभारी मदन मोहन शर्मा, प्रवक्तागण राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ राकेश किरण महतो, आभा सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, मोर्चा संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह, जिलाध्यक्षगण जिला के सदस्यता प्रभारीगण एवं कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो, अग्रणी मोर्चा संगठन के अध्यक्ष गुंजन सिंह, केदार पासवान, अभिलाष साहु भी शामिल हुए । आज की बैठक का संचालन सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर गजेंद्र सिंह ने किया ।
आज कि बैठक को संबोधित करते हुए झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आर पी एन सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान को गति देना है आज सभी लोगों ने डिजिटल सदस्यता के क्रियान्वयन के संदर्भ में समझ लिया है इसे अमल में लाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जी एवं प्रदेश सदस्यता प्रभारी जिला सदस्यता प्रभारी जिला अध्यक्ष के साथ समन्वय बिठा कर डिजिटल मोड सदस्यता को सफल बनाने के लिए चीफ एनरोलर की सूची तैयार केंद्रीय कार्यालय को उपलब्ध करवा दें जिससे इन्हें ससमय प्रशिक्षित कर बूथ स्तरीय एनरोलर को भी प्रशिक्षित किया जा सके ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि विशेष सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जिला प्रभारियों को जिम्मेवारी मिली है आज डिजिटल मोड के सदस्यता प्रभारी आदरणीय के राजू जी ने विस्तार पूर्वक बताया है कि कैसे हमें एनरॉयड फोन के द्वारा प्ले स्टोर में जाकर डिजिटल सदस्यता एप्प डाऊनलोड कर जिले में ज्यादा से लोगो को इस माध्यम से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए लग जाना होगा । प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड की भौगोलिक संरचना पिछड़ा प्रदेश व एनरॉयड फोन की अनुपलब्धता जरूर है पर जिस प्रकार झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने प्रोजेक्ट शक्ति अभियान को सफलता पूर्वक सम्पन्न किया ठीक वैसे ही हम झारखंड में ऑफलाइन एवं डिजिटल मोड की सदस्यता अभियान को सफल बनाएंगे ।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिला सदस्यता प्रभारी सम्बद्ध जिलाध्यक्षों के साथ समन्वय बनाकर गति देने का काम करें तथा जो लोग अब तक जितनी सदस्यता रसीदें प्राप्त कर चुके है उसमें से अबतक बन चुके सदस्यों की पूरी विवरणी के साथ जमा भी करते जाएं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बहुत जल्द जिलास्तरीय प्रखंड स्तरीय एवं बूथ स्तर पर डिजिटल मेम्बरशिप एनरोलर का प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। डिजिटल मोड से बने सदस्यों को पार्टी पहचान पत्र भी निर्गत करेगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के डिजिटल सदस्यता प्रभारी के राजू ने वर्तचुअल बैठक में विस्तारपूर्वक डिजिटल माध्यम से सदस्यता सम्पन्न करवाने की प्रक्रिया पर बल देते हुए झारखंड में जिला प्रखंड एवं बूथ स्तर पर एनरोलर की प्रतिनियुक्ति कर उनके जल्द प्रशिक्षण का आग्रह प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष से किया। के राजू जी ने अन्य राज्यों में इस माध्यम से सफल तरीके से वास्तविक सदस्यता सम्पन्न होने की बात कही।
कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड एवं शहजादा अनवर ने कहा की सदस्यता अभियान में तेजी लाएं कार्यकारी अध्यक्षद्वय अद्यतन स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलों का दौरा की बात भी कही ।
वर्चुअल बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्षों में- सुरेश बैठा, संजय पांडेय, साबिर खान, रोशन बारवा, अनूप केशरी, राम कृष्ण चौधरी, अवधेश कुमार सिंह, नेरश वर्मा, प्रमोद कुमार दूबे, मुन्ना पासवान, ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, मंजूर अंसारी, मनोज सहाय पिंकू, जैश रंजन पाठक, अरविंद कुमार तुफानी, मुनेश्वर उरांव, विजय खां, अम्बर राय चौधरी, के रंजन बोयपाई, छोटेराय किस्कु, श्यामल किशोर सिंह, अनुकूल मिश्रा, दिनेश यादव, मुन्नम संजय, उदय लखमानी, मुक्ता मंडल, वहीं जिला प्रभारी में-अजय सिंह, महेन्द्र मिश्रा, चौतु उरांव, अजय नाथ शाहदेव, सुभाष नाग, निरंजन पासवान, विनय सिन्हा दीपू, शबाना खातून, अशोक यादव, सुनील सिंह, अशोक श्रीवास्तव, रवीन्द्र कुमार, बलजीत सिंह बेदी, बद्री राम, चन्द्रशेखर शुक्ला, जगदीश साहु, सीपी संतन, जोसाई मार्डी, सन्नी टोप्पो, अशोक कुमार, राजेश रंजन, राजेन्द्र दास, जवाहर महथा, तनवीर आलम उपस्थित थे।
0 Comments