"यह बजट नहीं -क्रोनिकैपिटलिज़म है"
रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आमजन, लघु एवं मध्यम वर्ग व्यापारी, वेतनभोगी समुदाय को कोई राहत नहीं है। इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं है। देश के अन्नदाता किसानों के लिए कोई भी प्रावधान इस बजट में नहीं है। यह बजट बड़े उद्योगपतियों और सरकार के बीच की सांठ-गांठ को दर्शाता है यह बजट आम जन का ना होकर खास जन का है|
प्रोफेशनल कांग्रेस के रांची चैप्टर अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर ने कहा कि इस बजट में खास लोगों का ध्यान रखा गया है गरीब तबको को उनके बुरे हाल पर छोड़ दिया गया है, पिछले 7 सालों से जो वादे सुनते आ रहे हैं उन्हें सीधे बढ़ाकर 25 सालों के लिए कर दिया गया है अब लगता है अच्छे दिन 25 सालों के बाद आएंगे|
(आदित्य विक्रम जायसवाल)
अध्यक्ष झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमेटी|
0 Comments