नवोदय जनतांत्रिक पार्टी (NJP)झारखंड प्रदेश की एक दिवसीय कार्यसमिति की बैठक संपन्न

नवोदय जनतांत्रिक पार्टी (NJP)झारखंड प्रदेश की

 एक दिवसीय कार्यसमिति की बैठक संपन्न





राँची: आज झारखंड के राजधानी रांची में नवोदय जनतांत्रिक पार्टी के प्रदेश कार्य समिति का बैठक श्री मदन महतो के अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में झारखंड प्रदेश के लगभग सभी जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवोदय जनतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री संदीप कुमार जी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शफीक आलम जी तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्य श्री ए.के.प्रसाद जी मुख्य रूप से शामिल हुए।
इस बैठक में झारखंड में होने वाले आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई तथा मांडर उपचुनाव में नवोदय जनतांत्रिक पार्टी की ओर से एक अच्छे और पढ़े लिखे शिक्षित उम्मीदवार को चुनाव के मैदान में उतारने की बात कही गई तथा संपूर्ण झारखंड में पार्टी के विस्तार हेतु सदस्यता अभियान चलाने का भी विचार किया गया।
वर्तमान में मांडर विधानसभा में प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम करने की बात कही गई।
नवोदय जनतांत्रिक पार्टी झारखंड के सभी जिलों में जिला अध्यक्षों का चुनाव किया तथा प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार हुआ जिसमें कुछ नए पदाधिकारी का भी चयन किया गया है।
इस बैठक में नए कार्य समिति का गठन हुआ जिसमें झारखंड प्रदेश के मीडिया प्रभारी का कार्यभार श्री जितेंद्र कुमार जी को दिया गया।
नवोदय जनतांत्रिक पार्टी अपने पार्टी का विस्तार भी किया जिसमें कुछ जिलों के जिला अध्यक्षों का नाम इस प्रकार है
रांची से तीरथ नाथ महतो , खूंटी से वीरेंद्र प्रधान, सिमडेगा से दानशील एक्का, लातेहार से अरुण महतो, पलामू से सुरेंद्र मेहता, गढ़वा से डॉक्टर महेंद्र राम, पूर्वी सिंहभूम से विनय पाठक, गोड्डा से कुंदन यादव, दुमका से सीताराम पुजहर।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में नवोदय जनतांत्रिक पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिसमें मुख्य रुप से चंदा कुमारी, अमित कुमार जायसवाल, रितेश पोद्दार , अरुण महतो ,सुरेंद्र मेहता, वीरेंद्र प्रधान, दिनेश उरांव, जलेश्वर महतो, विनय पाठक, कुंदन यादव, मंगत महतो,जनक महतो महेंद्र राम, अभिमन्यु कुमार, प्रमोद कुमार, सीताराम पुजहर, तीरथ नाथ महतो, सूरज कुमार महतो, वर्षा मुंडा आदि लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इसके अलावा कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि झारखंड में प्रदेश महिला मोर्चा का भी गठन किया जाएगा तथा प्रदेश में एक प्रदेश का युवा अध्यक्ष भी होगा जो झारखंड के युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे साथी पूरे झारखंड प्रदेश में बुद्धिजीवियों का भी एक कमेटी बनाई जाएगी इसके अलावा आने वाले वर्ष में जब भी प्रदेश कार्यसमिति बैठक होगी उसमें स्थाई सदस्य एवं कुछ विशेष आमंत्रित सदस्य को भी रखा जाएगा कार्यक्रम का संचालन अरुण महतो और रितेश पोद्दार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन वर्षा मुंडा ने किया।

Post a Comment

0 Comments