पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के अंतर्गत रांची जिला के 4 प्रखंडों में तृतीय चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद बैलट बॉक्स की प्राप्ति की जा रही है। सिल्ली, अनगड़ा, नामकुम और ओरमांझी से मतदान कर्मी बैलट बॉक्स लेकर पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम पहुंच रहे हैं।
उप विकास आयुक्त, रांची श्री विशाल सागर पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम में बैलट बॉक्स की प्राप्ति हेतु की गई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री वीरेंद्र चौबे भी उपस्थित थे। अलग-अलग प्रखंड के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम में बैलट बॉक्स के रखरखाव से संबंधित व्यवस्था का जायजा लेते हुए उप विकास आयुक्त श्री विशाल सागर ने संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
डीडीसी श्री विशाल सागर ने कहा कि नियमानुसार बैलट बॉक्स की प्राप्ति करें। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी उप विकास आयुक्त द्वारा लिया गया। तीसरे चरण की मतगणना 31 मई 2022 को होगी।


0 Comments