गुमला में प्लेसमेंट के नाम पर गोरखधंधा का खुलासा

गुमला में प्लेसमेंट के नाम पर गोरखधंधा का खुलासा



गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर शिव नारायण साहू ,कॉलेज के प्रशासनिक प्रमुख अजीत कुमार शुक्ला ,एवं प्लेसमेंट के नाम पर रिशभ इंटरप्राइजेज कंपनी गुजरात ,अहमदाबाद की कंपनी से रिश्वत का घिनौना खेल खेलकर अपने ही कॉलेज के टेक्निकल छात्र छात्राओं को मानव तस्कर जैसे गिरोह के जाल में डालकर या फसा कर इनके उज्जवल भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का कार्य किया है ।इनकी इस कुकृत्य के लिए गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभी छात्र_ छात्राएं इन्हें कभी माफ नहीं करेगा ।प्लेसमेंट के नाम पर छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने सभी को धोखा देने यह बात उजागर होने के उपरांत हमारी समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन झारखंड की टीम गहन छानबीन एवं सत्यता की जांच करने गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज दिनांक 27 मार्च 2022 को 11:00 बजे पहुंची। कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं ने हमारी टीम का जोरदार स्वागत किया ।एवं हमारी टीम के सदस्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कॉलेज के प्राचार्य शिव नारायण साहू ,कॉलेज के प्रशासनिक प्रमुख अजीत कुमार शुक्ला, एवम रिशव इंटरप्राइजेज कंपनी के मालिक के द्वारा की गई कुकृत्य का भंडाफोड़ करने कॉलेज के प्राचार्य के चेंबर में पहुंची । हमारे जांच टीम के सदस्यों के साथ कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा इस घटना के संबंध में जब कॉलेज के प्राचार्य से जानकारी मांगा गया तथा 17 मई 2022 की घटित घटना पर आज दिनांक 28 मई 2022 तक आपने इस संदर्भ में क्या कार्रवाई की है, तो इस पर कॉलेज के प्राचार्य एवं प्रशासनिक अधिकारी दोनों ने चुप्पी साध ली ।और कुछ भी कहने में असमर्थता जाहिर की। इससे साफ जाहिर होता है कि इस कुकृत्य में इन दोनों कॉलेज के प्राचार्य एवं प्रशासनिक अधिकारी रिश्वतखोरी का लेनदेन कर इसमें पूर्णत: संलिप्त है । क्योंकि बिना छानबीन किए किस आधार पर अपने छात्र छात्राओं को प्लेसमेंट के नाम पर गुजरात अहमदाबाद भेजने का यह घिनौना खेल खेला। कॉलेज के प्राचार्य शिव नारायण साहू एवं प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार शुक्ला के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए इन्हें कठोर दंड दिया जाए ताकि भविष्य में ऐसी कुकृत्य घटना दोबारा घटित ना हो ।इस घटना की विस्तृत जानकारी एवं सत्यता की परख करने हमारे झारखंड प्रदेश समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभय सिंह जी, झारखंड प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती बिंदु सिंह जी ,जिला सचिव श्रीमती पूजा सिंह जी ,सदस्य श्रीमती पूनम देवी जी ,राजद के प्रदेश प्रवक्ता श्री शैलेंद्र शर्मा जी के साथ-साथ हमारी इस टीम के सभी सदस्य ने अपनी अहम भूमिका अदा की है । इस पूरी घटना की जानकारी श्री सुनील कुमार मीडिया प्रभारी के द्वारा प्रेषित किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments