खान सचिव पूजा सिंघल प्रकरण में भाजपा
सड़क पर,निकाला सीएम का शवयात्रा
भ्रष्टाचार में आकंठ में डूबी हेमंत सोरेन के
नेतृत्व की सरकार का असली चेहरा जनता ने देख
लिया :- दीपक प्रकाश
आज दिनांक 8 अप्रैल 2022 को राज्य में सरकार संरक्षित बढ़ते भ्रष्टाचार, खानसचिव पूजा सिंघल प्रकरण को लेकर भाजपा के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत भाजपा,रांची महानगर के तत्वावधान में महानगर अध्यक्ष के.के. गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय हरमू चौक से अरगोड़ा चौक तक झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार का शवयात्रा निकालकर सरकार का पुतला फूंका गया।
शवयात्रा में मुख्यरूप से भाजपा,झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष एवं राजसभा सांसद दीपक प्रकाश, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान शामिल हुए।
इससे पूर्व भाजपा के सभी 17 सांगठनिक मंडलों से हजारों की तादाद में पार्टी कार्यकर्ता झंड़ा–बैनर के साथ हरमू मैदान पहुंचे मुख्यंत्री हेमंत सोरेन के सांकेतिक शव एवं हाथों में तख्तियां लेकर पार्टी कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष के.के. गुप्ता के नेतृत्व में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में अरगोड़ा चौक पहुंचे एवं घंटो प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका।
मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं प्रेस–प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य की वर्तमान हेमंत सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार फल–फुल रहा है। बालू एवं कोयले की लूट मची हुई है। पूजा सिंघल प्रकरण झारखंड पर बहुत बड़ा धबा है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ब्यान से यह साफ प्रतीत होता है की वे भ्रष्टाचारियों के संरक्षक हैं। उन्होंने नैतिकता के आधार पर मुख्यंत्री हेमंत सोरेन से स्थिपा का मांग किया।
सी. पी. सिंह ने कहा कि सरकार के भ्रष्ट अधिकारियों का हेमंत सोरेन जी संरक्षण दे रहे हैं यह प्रजातंत्र के लिये खतरा है।
महानगर अध्यक्ष के.के.गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि
राज्य सरकार के पूरा सरकारी महकमा भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। हर तरफ लूट ही लूट है। पूजा सिंघल प्रकरण में हेमंत सोरेन पूरी तरह से एक्सपोज हो गए हैं। अगर मामले की जांच राष्ट्रीय एजेंसी से हो तो सरकार की पूरी बैबिनेट जेल में होगी।
शवयात्रा कार्यक्रम महानगर के महामंत्री वरुण साहू, बलराम सिंह, प्रतुल शाहदेव, रवि भट,राजू सिंह, जितेंद्र वर्मा,अरुण झा, बिनोद सिंह,पप्पु सिंह, बसंत दास,नीरज सिंह,जितेंद्र पटेल, ललिता ओझा, राकेश सिंह गुड्डू,मुकेश मुक्ता,मुनचुन राय, प्रेम वर्मा, कृपाशंकर सिंहओमप्रकाश ,अनीता वर्मा, रामलगन राम, गोपाल सोनी, रोमीत नारायण सिंह,जॉनी वॉकर खान, सोनू सिंह, विश्वजीत सिंह, रजनीश पाण्डेय,राजा सिंह, विकास रवि, सुबेश पांडे, ओमप्रकाश पांडे, दीपक शाह, सुजीत शर्मा, सूर्य प्रताप, आनंद वर्मा, बिनोद महतो, निलेश सिंह, उमेश यादव, इंद्रजीत यादव, संतोष मिश्रा, पप्पू जायसवाल, मुनेश्वर साहू सहित हजारों के तादाद में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
0 Comments