झारखंड आंदोलनकारी सेना
की बैठक : आंदोलनकारियों के
मान सम्मान हर कीमत
पर दिखाई जाएगी
आज दिनांक 23. 8. 2022 को झारखंड आंदोलनकारी सेना के द्वारा झारखंड आंदोलनकारियों को मान सम्मान नियोजन हेतु बाबा रिसालदार मुसाफिरखाना में बैठक की गई .बैठक की अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जर्मन बास्की ने किया संचालन कुमुद वर्मा ने किया धन्यवाद ज्ञापन आजम अहमद ने किया इस बैठक में संयुक्त रूप से दोनों संगठन के सदस्य उपस्थित हुए एवं केंद्रीय अध्यक्ष जर्मन बास्की ने कहा कि जब तक झारखंड आंदोलनकारियों को मान सम्मान दिलाने का काम किया जाएगा
झारखंड आंदोलनकारी झामुमो नेता आजम अहमद ने कहा माटी और पार्टी के बेटा हेमंत सोरेन के द्वारा अगर आंदोलनकारियों को मान सम्मान नहीं मिलती है तो झारखंड आंदोलनकारियों के साथ अपमान होगा समय रहते मुख्यमंत्री झारखंड आंदोलनकारियों की मान सम्मान बचाने का काम करें और जल्द से जल्द मान-सम्मान देने और पेंशन देने का काम करें
केंद्रीय सचिव अनिल बर्नवाल ने कहा 22 साल गुजर जाने के बाद भी झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान नहीं मिलना दुर्भाग्य है
राजकमल कमल ने कहा बड़ा दुख लगता है कि झारखंड की माटी का बेटा भी आंदोलनकारियों को सम्मान देने में असमर्थ है
कुमुद वर्मा ने कहा हर हाल में आंदोलनकारियों को सम्मान देने के लिए कोई भी कदम उठाना पड़े उठाने के लिए तैयार रहें
सैयद मीर ने कहा झारखंड आंदोलनकारियों का आंदोलन जाया नहीं जाने देंगे हर हाल में मान सम्मान लेकर रहेंगे
केंद्रीय सचिव मोहम्मद इसराइल खालिद ने कहा वर्तमान सरकार से काफी उम्मीदें हैं झारखंड आंदोलनकारी का पुत्र से भी आंदोलनकारियों का सम्मान नहीं मिलना दुर्भाग्य होगा
बैठक में मुख्य रूप से महेश प्रसाद मंडल पलटन हांसदा रामधनी हेंब्रोम जानकीदास पंकज मंडल देवीलाल मालानी गणेश साहू निरंजन सोरेन मजीद खान शंकरपुर गुड्डू अरविंद मराठी चेलाराम महतो प्रयाग यादव मेरी टूडू लाल हेंब्रोम के अलावे कई आंदोलनकारियों बैठक में उपस्थित रहे।
उक्त आशय की एक प्रेस विज्ञप्ति मोहम्मद इसराइल खालिद
केंद्रीय सचिव ने दी है।
.jpeg)

0 Comments