रांची जिला के सभी सरकारी स्कूलों में अभिभावक शिक्षक बैठक (PTM) का होगा आयोजन

रांची जिला के सभी सरकारी

 स्कूलों में अभिभावक शिक्षक 

बैठक (PTM) का होगा आयोजन



सभी प्रखंडों में बैठक का होगा आयोजन


24 और 25 अगस्त 2022 को अभिभावक शिक्षक बैठक का किया जाएगा आयोजन


उपायुक्त ने सभी बीडीओ और सीओ को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रांची जिला के सभी सरकारी विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने ज़िला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।


02 दिन आयोजित किया जाएगा अभिभावक शिक्षक बैठक


सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावक को बच्चों के शिक्षा से जोड़ने, उन्हे संवेदनशील बनाने एवं लर्निंग गैप को कम करने हेतु अभिभावक शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन दो दिन किया जाएगा।

विद्यालय स्तर पर दिनांक 24.08.2022 एवं 25.08.2022 को रांची जिले में PTM का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाले अभिभावक शिक्षक बैठक में सभी मुखियागण, सरपंच, वार्ड पार्षद की भागीदारी सुनिश्चित किया जाना है। इसे लेकर उपायुक्त द्वारा संबंधित बीडीओ को अपने प्रखण्ड अन्तर्गत आने वाले सभी पंचायत के मुखिया की भागीदारी सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है।

प्रखण्डवार कार्यक्रम विवरणी निम्न है :-

1. दिनांक 24.08.2022

अनगडा, नामकुम, सिल्ली, बुण्डू, राहे, सोनाहातु, तमाड़ रांची सदर, कांके एवं ओरमांझी।

2. दिनांक 25.08.2022

माण्डर, चान्हो, रातू, नगडी, इटकी, बेडो. लापुंग, बुढ़मू एवं खलारी।

Post a Comment

0 Comments