राष्ट्रीय सांख्यिकी क्षेत्रीय कार्यलय
रांची के तत्वाधान में 2.0 विशेष
अभियान का आयोजन किया गया
सोमवार दिनांक 31.10.2022 को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), क्षेत्रीय कार्यालय रांची के तत्वाधान में भारत सरकार, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के निर्देशानुसार विशेष अभियान 2.0 का आयोजन किया गया | इसके तह्त विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया । यह विशेष अभियान 2.0 जो कि 2 अक्टूबर से शुरू होकर आज दिनांक 31 अक्टूबर 2022 तक चला है, इसके तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के द्वारा स्वच्छता सह जन जागरुकता कार्यक्रम बरियातू स्थित वन बंधु परिषद परिसर में चलाया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपने कार्यालय के लम्बित कर्यो का निपटान करना, अपने घर, मोहल्ला, राज्य एवं देश को साफ सुथरा रखना है एवं दूसरे को इस कार्यक्रम के लिए प्रेरित भी करना है ताकि हम लोग गंदगी से दूर रहें, एवं स्वास्थ्य के प्रति एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें|
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के उप महानिदेशक श्री रंजीत कुमार तिवारी एवं एकल अभियान के राष्ट्रीय सह प्रमुख श्री ललन कुमार शर्मा जी की उपस्थिति रही। इसमें राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय रांची के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी निभाई |
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ एकल अभियान रांची के कार्यकर्ता भी बढ़-चढ़कर भाग लिए।
0 Comments