राहुल गांधी की भारत जोङो यात्रा
जम्मू कश्मीर में समाप्त होगी
रांची, 14 नवम्बर 2022: विगत 07 सितंबर से राहुल गांधी जी का भारत जोड़ो यात्रा जारी है। जो 12 राज्यों 02 केन्द्रशासित प्रदेशों से गुजर कर जम्मू काश्मीर में समाप्त होगी। झारखंड प्रदेश से यह यात्रा नहीं जुड रही है। लेकिन झारखंड में भी भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है। झारखंड में भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम चरण में 08 सितंबर से यह यात्रा शुरू की गई जो राज्य के विभिन्न प्रखंडों में निरंतर चलती रही। छठ और दीपावली पर्व के कारण कुछ दिनों के लिए यात्रा स्थगित की गई। पुनः उसके उपरांत भारत जोड़ो यात्रा 03 नवम्बर से लगातार लातेहार,गढवा, पलामू, लोहरदगा जिला में चला। उसके उपरांत 12 नवम्बर से संथाल परगना के पाकुड, साहेबगंज, और दुमका में यह यात्रा दूसरा चरण आज समाप्त हुई।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि राहुल जी की यात्रा महाराष्ट्र पहुंची है जहां इस यात्रा में शामिल होने झारखंड से भी कई पदयात्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कल 15 नवम्बर 2022 को रवाना होंगे। जिसमें भारत जोड़ो यात्रा के राज्य संयोजक सुबोध कांत सहाय सहित कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महाराष्ट्र के ओकला जिला के लातूर में यात्रा में भाग लेंगे। राज्य के तमाम पद यात्री 17, 18, 19 नवम्बर 2022 तक तीन दिनों का पदयात्रा राहुल गांधी जी के साथ चलेंगे।
(राकेश सिन्हा)
प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस
0 Comments