सेंट जेवियर कॉलेज रांची एवं मारवाड़ी कॉलेज रांची, के छात्र/छात्राओं द्वारा रांची के मोरहाबादी मैदान प्रभात फेरी का आयोजन

सेंट जेवियर कॉलेज रांची एवं 

मारवाड़ी कॉलेज रांची, के छात्र

/छात्राओं द्वारा रांची के मोरहाबादी 

मैदान प्रभात फेरी का आयोजन



◆अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची, श्री उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में प्रभात फेरी का आयोजन

◆सेंट जेवियर कॉलेज रांची एवं मारवाड़ी कॉलेज रांची, के चुनावी साक्षरता क्लब के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी

◆ यह प्रभात फेरी मतदाताओं को नई सुबह की ओर ले जाने का प्रयास है:-अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची, श्री उत्कर्ष कुमार

स्वीप के तहत जिले में आज दिनांक-23 अप्रैल 2024 को मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची, श्री उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में सेंट जेवियर कॉलेज रांची एवं मारवाड़ी कॉलेज रांची, के चुनावी साक्षरता क्लब के छात्र/छात्राओं द्वारा रांची के मोरहाबादी मैदान में मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करने के लिए प्रभात फेरी निकाली गई।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रांची, श्री सुमित कुमार अग्रवाल, कार्यपालक दंडाधिकारी, श्री जफर हसनाथ, सेंट जेवियर कॉलेज रांची के प्राचार्य एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रभात फेरी के दौरान छात्र/छात्राओं ने कहा देश गढ़ने में अपनी सहभागिता निभाए

प्रभात फेरी निकालने के दौरान छात्र/छात्राओं ने नारा लगाते हुए कहा की "कौन गढ़ेगा देश को मेरा वोट.. मेरा वोट", "25 मई देना है, देना है वोट"। साथ ही मतदाताओं से छात्राओं ने कहा देश गढ़ने में अपनी सहभागिता निभाते हुए वोट जरूर करें।

मतदान आपको लोकतंत्र को मजबूत करने की शक्ति प्रदान करती है

अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची, श्री उत्कर्ष कुमार द्वारा सभी से मतदान करने की अपील करते हुए कहा की मतदान आपको लोकतंत्र को मजबूत करने की शक्ति प्रदान करती है, इसलिए मतदान जरूर करें। आपने वोट की ताकत का प्रयोग करें।

यह प्रभात फेरी मतदाताओं को नई सुबह की ओर ले जाने का प्रयास है

अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची, श्री उत्कर्ष कुमार द्वारा विशेष रूप से कहा गया की यह प्रभात फेरी मतदाताओं को नई सुबह की ओर ले जाने का प्रयास है, जिससे मतदाता जागरूक एवं जिम्मेवार बने और मतदान के दिन अपने घरों से निकल कर मतदान बूथों में जा कर मतदान करें। देश को मज़बूत करने में अपनी सहभागिता निभाए।

मतदान शहरी क्षेत्र के मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लगातार अभियान

अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची, श्री उत्कर्ष कुमार द्वारा लगातार शहरी मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर लो टर्न आउट बूथों का भ्रमण किया जा रहा है। वह तमाम प्रयास किए जा रहें है, जिससे मतदान का प्रतिशत बढे। उनके द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कैंडल मार्च, प्रभात फेरी, लो टर्न आउट बूथों का भ्रमण, बीएलओ के साथ बैठक, मिडिया के जरिये मतदान की अपील, पदाधिकारी को मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चुनाव से जुड़े तमाम पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments