न्यूक्लियस मॉल रांची में संत जेवियर कॉलेज रांची के छात्रों द्वारा बेहद ही आकर्षक तरीके से नुक्कड़ नाटक का आयोजन

न्यूक्लियस मॉल रांची में 

संत जेवियर कॉलेज रांची के 

छात्रों द्वारा बेहद ही आकर्षक

 तरीके से नुक्कड़ नाटक का आयोजन



◆अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची, श्री उत्कर्ष कुमार द्वारा स्वीप के तहत जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन

◆संत जेवियर कॉलेज रांची के छात्रों द्वारा बेहद ही आकर्षक तरीके से नुक्कड़ नाटक का आयोजन

◆ मॉल में आए लोगों ने मंत्रमुग्ध हो कर नुक्कड़ नाटक देखा

अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची, श्री उत्कर्ष कुमार द्वारा स्वीप के तहत जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक-20 अप्रैल 2024 को न्यूक्लियस मॉल रांची में संत जेवियर कॉलेज रांची के छात्रों द्वारा बेहद ही आकर्षक तरीके से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी, श्री जफर हसनाथ एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

नाटक के जरिए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया

संत जेवियर कॉलेज रांची के छात्रों द्वारा नाटक के जरिए लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें एक वोट की ताकत से रु बरू कराया। नाटक के दौरान लोगों में काफ़ी ज्यादा उत्साह था। उन्होंने मतदान जरूर करने का भरोसा दिया साथ ही कहा की इस तरह के आयोजन से लोगों को काफ़ी जानकारी मिलती है। वे मतदान 25 मई 2024 को करने को लेकर काफ़ी उत्साहित है।

जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज आज तक नही हुआ है वह नाम दर्ज करा ले

अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची, श्री उत्कर्ष कुमार द्वारा लोगों से कहा की जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज आज तक नही हुआ है वह नाम दर्ज 25 अप्रैल 2024 तक जरूर से करा ले। ताकि इस लोकतंत्र के महापर्व में आप शामिल हो सके। उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील करते हुए कहा की मतदान के दिन अपने-अपने घरों से निकल कर मतदान करें। ताकि शहरी वोट के प्रतिशत में बढ़ोतरी हो।

Post a Comment

0 Comments