जिला निर्वाचन पदाधिकारी
सह उपायुक्त रांची, श्री राहुल
कुमार सिन्हा द्वारा सभी
पोलिंग पार्टी को विशेष धन्यवाद
सभी पोलिंग पार्टी चुनाव के सारथी के रूप में कार्य किया
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा ने चुनाव से जुड़े सभी अधिकारी/पदाधिकारी/ पोलिंग टीम/पुलिस बल को विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी पोलिंग पार्टी चुनाव के सारथी रहे। आप सभी अपनी जिम्मेदारी पूरी करके लौटे हैं। कंधों पर लिए देश की जिम्मेदारी आपके प्रयासों से ही तो 'चुनाव का पर्व देश का गर्व' साकार हुआ। आप सभी ने इस चुनाव में काफ़ी प्रयास किया है। आप सभी को मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद।
0 Comments