ओरमांझी गोला चेक पोस्ट
एवं गेतलसुद पंचायत सचिवालय
स्थित पोलिंग बूथ का निरीक्षण
सामान्य प्रेक्षक , रांची : 08 लोकसभा संसदीय क्षेत्र, श्री डी.एस रमेश के द्वारा निरीक्षण
सम्बंधित सभी अधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग, के सभी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश
सामान्य प्रेक्षक , रांची : 08 लोकसभा संसदीय क्षेत्र, श्री डी.एस रमेश के द्वारा आज दिनांक- 10 मई 2024 को ओरमांझी गोला चेक पोस्ट एवं गेतलसुद पंचायत सचिवालय स्थित पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा सम्बंधित सभी अधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने हेतु निर्देश दिया गया।
सामान्य प्रेक्षक के द्वारा संबंधित मतदान बूथ के बीएलओ के द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अनगड़ा, श्री जयपाल सोय, अंचल अधिकारी श्री राजू कमल , सामान्य प्रेक्षक के संपर्क पदाधिकारी एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
0 Comments