MCMC/मीडिया कोषांग में
प्रतिनियुक्त कर्मियों को सामान्य
खबर, पेड न्यूज़ एवं विज्ञापन के
विषय में विस्तृत जानकारी हेतु
कार्यशाला का आयोजन
मीडिया एवं संचार अधिकारी, राजेश सिन्हा एवं क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सह कार्यालय प्रमुख, श्री गौरव पुष्कर पत्र सूचना कार्यालय (PIB) रांची द्वारा कार्यशाला में हर बारिकीयों की विस्तृत जानकारी दी गई
नोडल पदाधिकारी MCMC/मीडिया कोषांग सह जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रांची, श्रीमती उर्वशी पांडे द्वारा कार्यशाला का आयोजन
लोकसभा आम निर्वाचन- 2024 में विभिन्न राजनीतिक दलों / उम्मीदवारों द्वारा प्रचार-प्रसार, विज्ञापन एवं पेड न्यूज की निगरानी हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा के आदेश के आलोक में मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी कोषांग (MCMC) शहर अंचल कार्यालय, रांची में 24×7 कार्यरत्त है। आज दिनांक-14 मई 2024 को MCMC/मीडिया कोषांग में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें MCMC/मीडिया कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मियों को सामान्य खबर, पेड न्यूज़ एवं विज्ञापन के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
MCMC/मीडिया कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मियों को सामान्य खबर, पेड न्यूज़ एवं विज्ञापन के विषय के बारिकियों की जानकारी दी गई
मीडिया एवं संचार अधिकारी, श्री राजेश सिन्हा एवं क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सह कार्यालय प्रमुख, श्री गौरव पुष्कर, पत्र सूचना कार्यालय (PIB) रांची द्वारा कार्यशाला में MCMC/मीडिया कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मियों को उनके कार्य से सम्बंधित विशेष जानकारी देते हुए बताया गया कि कैसे उन्हें पेड न्यूज़ और विज्ञापन में अंतर करना है, कैसे कोई न्यूज विज्ञापन भी हो सकता है और पेड न्यूज़ भी इसे समझने के लिए बहुत बारिकियों से इसे देखना पड़ता है। विज्ञापन और पेड न्यूज़ में एक महीन रेखा है, जिसे सही पकड़ और समझ से पहचाना जा सकता है।
सामान्य खबर, पेड न्यूज एवं विज्ञापन विषय में बारीकी से बताया गया
कार्यशाला में आए पदाधिकारियों द्वारा प्रतिनियुक्त कर्मियों को सामान्य खबर, पेड न्यूज एवं विज्ञापन विषय में बारीकी से बताया गया। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रचारित-प्रसारित किन खबरों और विज्ञापनों को अंकित करना है और किस तरह से दैनिक प्रतिवेदन आय-व्यय कोषांग में देना है, इससे संबंधित जानकारी दी गई।
दोनों पदाधिकारियों ने प्रतिनियुक्त कर्मियों के सवालों का जवाब दिया
MCMC/मीडिया कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मियों ने एक-एक कर पत्र सूचना कार्यालय (PIB) रांची के पदाधिकारियों से सवाल किया और उनकी हर शंका और सवालों का जवाब देते हुए बेहद प्रभावी तरीके से समझाया।
0 Comments