रांची जिला में मादक पदार्थों के दुरूपयोग के रोकथाम करने हेतु बैठक

रांची जिला में मादक 

पदार्थों के दुरूपयोग के

 रोकथाम करने हेतु बैठक




उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक

नशा से युवाओं को बचाना है:- उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा

रांची जिला में मादक पदार्थों के दुरूपयोग के रोकथाम के लिए एवं नशा के दुष्प्रभाव के बारे में पोस्टर/बैनर/वीडियो/ जिंगल के माध्यम से वृहद पैमाने पर जागरूक करने के निर्देश

 सभी सरकारी/गैर सरकारी स्कूल/कॉलेज/ NGO/ बुद्धिजीवी वर्ग/नुक्कड़ नाटक करने वाले को इस मुहिम में शामिल किया जाएगा

उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आज 06 जून 2024 को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में रांची जिला अंतर्गत मादक पदार्थों के दुरूपयोग के रोकथाम करने हेतु अहम बैठक आयोजित की गई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य सरकार से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार रांची जिले के सभी सरकारी/गैर सरकारी स्कूल/कॉलेजों में मादक पदार्थों के दुरूपयोग को समाप्त करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया।

इस बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, श्री चंदन कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रांची, श्री सुमित कुमार अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची, श्री उत्कर्ष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू, उप समाहर्ता जिला सामान्य शाखा रांची, श्रीमती स्मृति कुमारी, सचिव डालसा रांची, श्री कमलेश बेहरा, ए. डी.पी.ओ रांची, श्री कौशल किशोर एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा बैठक में निम्न निर्देश दिए गए

(1) शैक्षणिक संस्थानों के आसपास मादक पदार्थों यथा तम्बाकूयुक्त गुटका इत्यादि की बिकी प्रतिष्ठानों में की जाती है, जिससे संस्थान में पढ़ने वाले बच्चों पर विपरीत प्रभाव पडता है। इसकी रोकथाम के लिए जिला के सभी शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के परिधि में धारा-144 लगाने का सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया।

(2) प्रत्येक तीन महीने में DT-CCC (District Tobacco Control Coordination Committee) की बैठक आहूत करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिया गया।

(3) जिला स्तर पर कारखाना निरीक्षक को मादक पदार्थ के उत्पादन की रोकथाम हेतु निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।

(4) NDPS की धारा-50 के तहत जिले के सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/सभी अंचलाधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया गया।

(5) उपायुक्त रांची द्वारा संबंधित अधिकारी को यह निर्देश दिया गया कि मादक द्रव्यों की जब्ती के उपरान्त इनके रख-रखाव के लिए पर्याप्त स्थान / भवन उपलब्ध कराया जाये।

(6) सुदूरवर्ती क्षेत्र में Opium की खेती विनष्ट करने में कठिनाई होती है। इसके लिए घास काटने वाली मशीन की आवश्यकता पूरी करने हेतु सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया।

(7) उपायुक्त रांची ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि Opium की खेती वन-भूमि अथवा गैरमजरूआ भूमि पर की जाती है। इसकी रोकथाम के लिए वन विभाग द्वारा नियमित रूप से अपनी भूमि की निगरानी की जानी आवश्यक है ।

(8) जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों को मादक द्रव्यों से संबंधित समीक्षा बैठक नियमित रूप से करने का निर्देश।

(9) उपायुक्त रांची द्वारा СОТРА АСТ 2003 के तहत हुक्का बार में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे / बच्चियों का अनाधिकृत प्रवेश रोकने संबंधी कार्रवाई करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिया गया।

(10) उपायुक्त रांची द्वारा सभी कोटि के उच्च विद्यालयों में मादक द्रव्यों की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम यथा नुक्कड़ नाटक / प्रभात फेरी / होडिंग्स / बैनर पोस्टर / माइकिंग आदि करने का निदेश दिया गया।

(11) उपायुक्त रांची द्वारा कार्यपालक दण्डाधिकारी / प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी के उपस्थिति में जब्त मादक पदार्थो के विनष्ट करने के लिए SoP के निर्देशानुसार करने का निदेश दिया गया।

(12) समय-समय पर मादक पदार्थ के बिक्री एवं सेवन के विरूद्ध जागरूकता हेतु स्थानीय अखबार आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिया गया।

नशा से युवाओं को बचाना है

उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा ने इस बैठक में विशेष रूप से कहा कि आज नशा से युवाओं का भविष्य ख़राब हो रहा है। नशा युवाओं में कैंसर की तरह फ़ैल रहा है। इसके लिए उन्हें इसके गंभीर दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता है। ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। इसके लिए लगातार अभियान चलाने की आवश्यकता है। इस अभियान में सबकी सहभागिता से ही इसे दूर किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments