सामाजिक संस्था ग्रामीण सेवा
ट्रस्ट के रंजीत कुमार महतो के
पहल पर कृषि विज्ञान केन्द्र
बलियापुर के द्वारा बरवाअड्डा
क्षेत्र के किसानों के बीच
नि:शुल्क बीज वितरण
धनबाद: सामाजिक संस्था ग्रामीण सेवा ट्रस्ट मरिचो के संस्थापक सदस्य समाजसेवी रंजीत कुमार महतो के प्रयास और कृषि विज्ञान केन्द्र बलियापुर के सौजन्य से गोविंदपुर प्रखंड के सबसे सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्रों के किसानों को खेती किसानी में हौंसला बढ़ाने,साग सब्जी फ़सलों की अधिकतम उत्पादन के लिए किसानों के बीच उन्नत किस्म के नि:शुल्क बीज वितरण किया गया मौके पर उपस्थित ग्रामीण सेवा ट्रस्ट के रंजीत कुमार महतो ने कहा कि किसान किसी भी राज्य और देश की अर्थव्यवस्था में एक मजबूत रीढ़ होता देश और राज्य का आन बान शान होता है लेकिन जन जागरुकता की कमी के कारण सरकार के कृषि विभाग के द्वारा किसानों के चलाई जा रही कई योजनाएं परियोजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है हमारा ग्रामीण सेवा ट्रस्ट के टीम के द्वारा 2009 से ही किसानों के बीच कृषि विज्ञान केन्द्र कृषि विभाग के पदाधिकारियों के सहयोग से खेती किसानी के प्रति जन जागरुकता पारंपरिक खेती,आधुनिक खेती शत् प्रतिशत जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है । मौके पर उपस्थित ग्रामीण सेवा ट्रस्ट के रंजीत कुमार महतो शिक्षक प्रकाश चन्द्र महतो समाजसेवी प्रदीप महतो सुमित्रा देवी गीता देवी बालिका देवी सीमा देवी दुलाली देवी शांति देवी ममता देवी आदि सभी किसानों के द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक ललित कुमार दास कार्यक्रम पदाधिकारी वैज्ञानिक रमन कुमार श्रीवास्तव संजय कुमार राजीव कुमार सीमा सिंह देवकांत प्रसाद सभी पदाधिकारियों को हृदय से धन्यवाद आभार प्रकट किया गया
0 Comments