राजकीय मध्य विद्यालय
चड़री का निरीक्षण
जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, श्री बादल राज द्वारा निरीक्षण
राजकीय मध्य विद्यालय चड़री की पूरी कुव्यवस्था देख कर जिला शिक्षा अधीक्षक ने नाराजगी जाहिर की
सभी दिए गए कार्यों को एक सप्ताह में पूरा कराने निर्देश
जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, श्री बादल राज द्वारा आज दिनांक- 13 सितंबर 2024 को राजकीय मध्य विद्यालय चड़री का निरीक्षण किया गया।
जिला शिक्षा अधीक्षक रांची द्वारा निरीक्षण क्रम में पाया की विद्यालय परिसर में काफ़ी गंदगी हैं। विद्यालय में चार शिक्षक पदस्थापित है। प्रधानाचार्य कक्ष व्यवस्थित नही था। विद्यालय में कक्षाओं के लिए कमरों का अभाव पाया गया। जिसकी वजह से कक्षाएं संयुक्त रूप से संचालित की जा रही थी। लेकिन कक्षाओं का संयोजन संतुलित रूप से नहीं किया गया था। कक्षा सातवीं के साथ कक्षा चार और के.जी. के बच्चों को बिठाया गया। कक्षा आठवीं के साथ तीसरी कक्षा के बच्चों को बिठाया गया था। जिसपर जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा छात्रों को उनके बौद्धिक स्तर के अनुसार आसपास की कक्षाओं का संयोजन करते हुए एक साथ बिठाने का निर्देश दिया। ताकि उन्हें एक दूसरे से सीखने में भी आसानी होगी। छात्र बहुत से आसान सवालों का भी जवाब नहीं दे पा रहे थे। छात्रों में बेसिक्स का अभाव पाया गया। कक्षा आठवीं के छात्र गणित, भाषा और सामान्य ज्ञान के बहुत ही सामान्य सवालों का भी जवाब नहीं दे पा रहे थे। मध्यान भोजन किचन गंदा पाया गया। विद्यालय में अधिष्ठापन हेतु आउटडोर गेम्स की सामग्री मिली थी। जो स्थान के अभाव में पैकेट में ही बंद पड़ा मिला। जिसपर जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा निर्देश देते हुए कहा की यह सामग्री सुरक्षित स्थान पर रखा जाए एवं किसी उपभोग होने लायक विद्यालय में भविष्य में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
जिला शिक्षा अधीक्षक रांची द्वारा मध्यान भोजन को साफ सुथरे तरीके से एवं मेनू के अनुसार संचालित करने का निर्देश दिया गया।
जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा विद्यालय के निरीक्षण क्रम में देखा की छात्रों के टॉयलेट बहुत ही गंदगी स्थिति में पाये गये। जिसपर उनके द्वारा सभी दिए गए कार्यों को एक सप्ताह में पूरा कराने को कहा।
रांची जिला के हर विद्यालयों में कही भी अचानक से निरीक्षण
जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, श्री बादल राज ने कहा की लगातार विद्यालयों का निरीक्षण कर रहा हूं। लगातार औचक निरीक्षण चलता रहेगा। किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर तुरंत जाँच करते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा की सभी शिक्षकों को अपनी भूमिका तय करनी होगी ताकि विद्यालयों में पढ़ रहें सभी बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जाए इसके यह निरीक्षण जारी रहेगा जब तक इसमें गुणात्मक सुधार नही हो जाता।
0 Comments