प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से मृत व्यक्ति के आश्रित को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि भुगतान की स्वीकृति

प्राकृतिक आपदा (वज्रपात)

 से मृत व्यक्ति के आश्रित को 

क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि 

भुगतान की स्वीकृति

प्रतीकात्मक तस्वीर

उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने दी मुआवजा राशि अनुदान की स्वीकृति

बुंडू, चान्हो, तमाड़ एवं बेड़ो अंचल के 1-1 मृतक के आश्रित को क्षतिपूर्ति मुआवजा अनुदान की स्वीकृति

प्रति आश्रित 4 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि की स्वीकृति

उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से मृत व्यक्तियों के आश्रित को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि भुगतान की स्वीकृति दी गयी है।

प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से बुंडू, चान्हो, तमाड़ एवं बेड़ो अंचल के 1-1 मृत व्यक्ति के आश्रित को क्षतिपूर्ति मुआवजा अनुदान हेतु कुल 16 लाख की राशि की स्वीकृति दी गयी है। प्रत्येक आश्रित को चार लाख रुपये क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि का भुगतान किया जायेगा। आश्रितों के नाम निम्न है :-

1. श्री गोकुल मुंडा, बुंडू

2. श्री बुधैन देवी, चान्हो

3. श्रीमती सोमवारी देवी, तमाड़

4. श्रीमती गंगा देवी, बेड़ो

जिला नजारत उप समाहर्त्ता, रांची को संबंधित अंचल अधिकारी के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से राशि उपलब्ध कराने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया है। साथ ही संबंधित अंचल अधिकारियों को स्वीकृत प्रस्ताव राशि की उपयोगिता प्रमाण पत्र राशि प्राप्त होने के एक सप्ताह के अंदर भेजना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Post a Comment

0 Comments