अस्पताल प्रबंधन समिति
सामान्य परिषद की बैठक
उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार बैठक
एजेंडावार निम्न निर्णय सर्वासमित से लिए गए
सदर अस्पताल रांची में Neurosurgery विभाग, क्रिटिकल केयर विभाग, पी एस एम विभाग शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया गया
उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार सिविल सर्जन सदर रांची, डॉ. प्रभात कुमार के द्वारा दिनांक- 27 सितंबर 2024 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित सभागार में अस्पताल प्रबंधन समिति सामान्य परिषद की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निदेशक रिम्स के प्रतिनिधि, उपाधीक्षक सदर अस्पताल रांची, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी रांची, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग रांची, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, अस्पताल प्रबंधक सदर अस्पताल रांची, डी.पी.एम. रांची, राम कृष्ण मिशन रांची के प्रतिनिधि, शिशु रोग विशेषज्ञ सदर अस्पताल रांची, यूनिसेफ़ के प्रतिनिधि एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
अस्पताल प्रबंधन सामित रांची की बैठक आहूत की गयी जिसमें एजेंडावार निम्न निर्णय सर्वासमित से लिए गए:-
(1) पूर्व के HMS की बैठक की समीक्षा।
(2) सदर अस्पताल के सौंदरियाकरण के प्रस्ताव क़ो सर्वसम्मति से पारित किया गया।
(3) सदर अस्पताल के पथोलॉजी से सभी प्रखंडो क़ो जोड़ने के प्रस्ताव क़ो पारित किया गया।
(4) प्रखंडो से प्राप्त मुख्यमंत्री अस्पताल रख रखाओ योजना से सम्बंदित प्राप्त प्रस्ताव क़ो पारित किया गया।
(5) HMS के एग्जीक्यूटिव बॉडी का गठन पुनः करने का निर्णय लिया गया।
(6) cathlab के establishment से सम्बंदित प्रस्ताव क़ो पारित किया गया।
(7) सदर अस्पताल के इक्विपमेंट मेन्टेनन्स हेतु AMC / CMC करने का निर्णय लिया गया।
(8) सदर अस्पताल रांची में Neurosurgery विभाग, क्रिटिकल केयर विभाग, पी एस एम विभाग शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
0 Comments