रिनपास, कांके के बंदी वार्ड में इलाजरत प्रकाश मिश्रा के कमरे का निरीक्षण

रिनपास, कांके के बंदी

 वार्ड में इलाजरत प्रकाश

 मिश्रा के कमरे का निरीक्षण

प्रतीकात्मक तस्वीर

उपायुक्त, रांची के निदेशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी सदर, रांची ने किया निरीक्षण

कमरे से आपत्तिजनक सामान बरामद

सामान जब्त कर की जा रही नियमानुसार कार्रवाई

वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा उपायुक्त, राँची से इलाजरत कैदी के कमरे की तलाशी का किया गया था अनुरोध

आज दिनांक 29 सितंबर 2024 को उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा के निदेशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी सदर, रांची द्वारा रिनपास, कांके के बंदी वार्ड में इलाजरत प्रकाश मिश्रा के कमरे का अहले सुबह निरीक्षण किया गया।

वार्ड से आपत्तिजनक सामान बरामद

निरीक्षण के दौरान दो स्मार्टफोन, दो चार्जर, छोटा कैंची, शराब की बोतल, फोन बुक, आधार संबंधी कागजात बरामद किए गए। सामान जब्त करते हुए नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

इलाजरत कैदी के कमरे की तलाशी का किया गया था अनुरोध

वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर द्वारा उपायुक्त, राँची से केंद्रीय कारा होटवार, राँची में सजायाफ्ता और रिनपास, कांके के बंदी वार्ड में इलाजरत कैदी प्रकाश मिश्रा के कमरे की तलाशी का अनुरोध किया गया था। कैदी के खिलाफ टेल्को और बिरसानगर थाना में आर्म्स एक्ट सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रकाश मिश्रा पर संगठित गिरोह तैयार कर जमशेदपुर एवं अगल-बगल के क्षेत्र में आए दिन संदिग्ध मोबाइल नंबर से कई व्यापारियों को व्हाट्सएप एवं इंटरनेट कॉल कर रंगदारी मांगने एवं रंगदारी नहीं देने पर पर जानलेवा हमला करवाने, जान से मारने की धमकी देने आदि का आरोप है।

उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा इलाजरत कैदी के कमरे की तलाशी की सुस्पष्ट जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी सदर, रांची को दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments