बोकारो में झारखंडी कलाकार
महाजुटान का आयोजन :नागपुरी
लोक गायिका सीमा देवी को मिला सम्मान
प्रेम शंकर साहु की रिपोर्ट: झारखंडी कलाकार महाजुटान ग्राम तुपकाडीह जिला बोकारो में गत 29 सितंबर 24 को झारखंडी खतियानी पार्टी तिरिथनाथ आकाश समाज सेवी भावी प्रतिनिधि बेरमो विधानसभा क्षेत्र के युवा कर्मठ सदस्य ने खोरठा भाषा संस्कृति को बचाने एवं आठवीं सुची में खोरठा भाषा को सम्मिलित करने हेतु राज्य के तमाम खोरठा भाषा संस्कृति के कलाकारों का महाजुटान कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें झारखंड आंदोलन कारी सह लोक गायिका सीमा देवी को मुख्य अतिथि के रुप में बुलाकर सम्मानित किया गया , झारखंड राज्य के खोरठा भाषा के उत्थान के पर चर्चा हुई साथ साथ गायक, नाटककार एल्बम कलाकार, यूट्यूब कलाकार रंग कर्मी , साहित्यकार के साथ साथ नागपुरी भाषा के जाने माने अभिनेता, गीतकार,आदि उपस्थित थे।
0 Comments