आगामी लोकसभा निर्वाचन, 2024 हेतु गठित कोषांग के सभी वरीय पदाधिकारी / प्रभारी पदाधिकारी के साथ बैठक

आगामी लोकसभा निर्वाचन, 

2024 हेतु गठित कोषांग के सभी 

वरीय पदाधिकारी / प्रभारी

 पदाधिकारी के साथ बैठक



 जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री वरुण रंजन की अध्यक्षता में बैठक

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देश का पालन ससमय सुनिश्चित कराने का निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री वरुण रंजन के द्वारा आज दिनांक-16 अक्टूबर 2024 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित सभागार में आगामी विधानसभा निर्वाचन, 2024 हेतु गठित कोषांग के सभी वरीय पदाधिकारी / प्रभारी पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कोषांगो के द्वारा किए जा रहें कार्यों के सम्बन्ध में चर्चा की गई एवं विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में सभी कार्यों को ससमय सम्पादित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रांची, श्री रामनारायण सिंह, जिला नज़ारत उप समाहर्ता रांची, श्री सुधेश कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, जिला कल्याण पदाधिकारी रांची, श्री संजय कुमार भगत, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, श्री अखिलेश कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रांची, श्रीमती सुरभि सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, श्री बिवेक कुमार सुमन, जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची, श्री विनय कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रांची, श्री राजेश कुमार साहू, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रांची, श्री प्रदीप भगत, नोडल पदाधिकारी आय-व्यय अनुश्रवन कोषांग, श्री सज्जन कुमार पांडे, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची, श्री रविशंकर मिश्रा, जिला कृषि पदाधिकारी रांची, श्री रामशंकर सिंह एवं विभिन्न कोषांगो के पदाधिकारी एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यभार एवं दायित्व का ससमय निर्वाहन करने के निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री वरुण रंजन द्वारा के द्वारा आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारियों के निमित्त गठित किए गए विभिन्न कोषांगो के प्रभारी पदाधिकारी नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक में क्रमवार चर्चा करते हुए सभी सम्बंधित कोषांग के प्रभारी पदाधिकारियों को कहा गया की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत निर्देशों के अन्तर्गत दिये गये प्रावधानों के अनुसार निर्वाचन की सभी प्रक्रिया ससमय सारणी के अनुसार पूरा करें। भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निदेश के आलोक में विधानसभा निर्वाचन 2024 के सफल क्रियान्वयन विभिन्न कोषांगो द्वारा जो भी कार्यभार एवं दायित्व दिए गए है उसका ससमय पालन करना सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी कोषांग अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन अच्छे तरीके एवं ससमय कराना सुनिश्चित करें।

अगले 72 घंटे में क्या करना है इसकी तैयारी करें

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री वरुण रंजन के द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन, 2024 हेतु गठित कोषांग के सभी वरीय पदाधिकारी / प्रभारी पदाधिकारी के साथ बैठक कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देश का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश देते हुए कहा की अगले 72 घंटे में क्या करना है इसकी तैयारी करते हुए चुनाव आयोग के दिए गए दिशा-निर्देश का पालन शतप्रतिशत ससमय पूरा करें।

सभी मतदाता अपना मतदान अवश्य रूप से करें

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री वरुण रंजन के द्वारा अपील करते हुए विशेष रूप से कहा की सभी योग्य मतदाता अपना मतदान अवश्य रूप से करते हुए इस लोकतंत्र के महान पर्व में अपनी सहभागिता निभाए। अपना मतदान करते हुए औरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

Post a Comment

0 Comments