जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री वरुण रंजन की अध्यक्षता में बैठक

जिला निर्वाचन पदाधिकारी 

सह उपायुक्त रांची, श्री वरुण

 रंजन की अध्यक्षता में बैठक



Art81 महोत्सव के माध्यम से मतदाताओं को जोड़ने हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यालय रांची के द्वारा दिनांक 18-19 अक्टूबर, 2024 को जयपाल सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वालें महोत्सव के सफल संचालन को लेकर बैठक

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री वरुण रंजन की अध्यक्षता में बैठक

महोत्सव को सफल बनाने को लेकर सम्बंधित सभी पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री वरुण रंजन के द्वारा आज दिनांक-16 अक्टूबर 2024 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में #Art81 महोत्सव के माध्यम से मतदाताओं को जोड़ने हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यालय रांची के द्वारा दिनांक 18-19 अक्टूबर, 2024 को जयपाल सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वालें महोत्सव के सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित करते हुए सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस बैठक में उप विकास आयुक्त सह स्वीप नोडल पदाधिकारी रांची, श्री दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह- संयुक्त सचिव श्री सुबोध कुमार सहायक समाहर्त्ता-सह-सहायक दंडाधिकारी, रांची श्री आदित्य पांडेय एवं स्वीप टीम उपस्थित थे।

कॉलेज के छात्रों के लिए प्रतियोगिताएं, जिनमें शामिल हैं:-

तत्काल भाषण

प्रश्नोत्तरी

नुक्कड़ नाटक (स्ट्रीट प्ले)

 कविता

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, श्री वरुण रंजन द्वारा इस महोत्सव में भाषण, प्रश्नोत्तरी, नुक्कड़ नाटक और कविता, पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरण का मिनट-दर-मिनट पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

★कॉलेज के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन, जैसे कि मतदाता जागरूकता पर केंद्रित नृत्य और गीत।

★आर्ट 81 का प्रचार, जिसमें प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा लाइव पेंटिंग शामिल है।

★खाद्य स्टॉल का प्रचार

★गेटेड समुदायों और VAF में जागरूकता अभियान।

★कानून और व्यवस्था की व्यवस्था और पार्किंग की सुविधा सुनिश्चित करना।

जानकारी हो की आर्ट-81 महोत्सव कला के माध्यम से मतदाताओं को जोड़ें

झारखण्ड की धरती पर पहली बार एक मंच पर देश के प्रसिद्ध 81 कलाकारों का आगमन हो रहा है। यह महोत्सव अपने आप में अनूठा रहेगा। जिसमें लाइव पेंटिंग, स्टेज परफॉरमेंस, फूड कोर्ट, क्विज, इन सभी चीजों का समिश्रण रहेगा। जिसमें आप भी अपनी प्रतिभा को 81X5 फीट के विशाल कैनवास पर व्यक्त कर सकते है। महोत्सव में अपनी चुनाव-थीम वाली पेंटिंग, नारे, कविता या चित्रकारी साझा करके अपनी छाप छोड़ सकते है। यह पूरी तरह से निः शुल्क है।

Post a Comment

0 Comments