महा-नवमी को जरियागढ में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा

महा-नवमी को जरियागढ 

में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

 का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा







जरियागढ राज्य के प्रतिक चिन्ह देकर
ठाकुर जयेंद्र नाथ शाहदेव ने सभी
वरिष्ठ कलाकारों को सम्मानित किया






झारखंड संस्कार दीप के लिए प्रेम शंकर साहु की रिपोर्ट: झारखंड के जिला खुंटी अन्तर्गत जरियागढ ---में राज्य परिवार द्वारा दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में महा-नवमी के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें माननीय कोचे मुण्डा तोरपा विधान सभा के विधायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसमें राज्य परिवार के पुत्र श्री ठाकुर जयेंद्र नाथ शाहदेव एवं श्री ठाकुर रामेन्द्र नाथ शाहदेव के अलावे पद्मश्री मधु मसुरी हंसमुख, पद्म श्री मुकुन्दं नायक , झाखंड रत्न क्षतिश राय , झारखंड रत्न श्रीमती सीमा देवी,सह झारखंड आन्दोलनकारी ,लोक गायिका जानकी देवी, लोक गायिका यशोदा देवी, किशोर नायक,बलेश नायक,दशरथ दास आदि कलाकार उपस्थित थे।, कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी और जरियागढ के ग्रामीणो को रात भर झुमने पर मजबूर कर दिया।

Post a Comment

0 Comments