रांची जिला अन्तर्गत चल रही विभिन्न परियोजनाओं- पथ निर्माण विभाग, भू-अर्जन से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

रांची जिला अन्तर्गत चल रही 

विभिन्न परियोजनाओं- पथ निर्माण 

विभाग, भू-अर्जन से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक




उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री कि अध्यक्षता में बैठक

सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को अतिशीघ्र पूर्ण करें:-उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री

एक सप्ताह के अन्दर वंशावली का सत्यापन व भूमि प्रतिवेदन देने के निर्देश

उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज दिनांक-14 दिसंबर 2024 को समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित सभागार में रांची जिला अन्तर्गत चल रही विभिन्न परियोजनाओं पथ निर्माण विभाग, भू-अर्जन से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कि गई।

बैठक में उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रांची शहरी क्षेत्र, रांची जिला के ग्रामीण क्षेत्र में चल रही विभिन्न परियोजनाओं को ससमय पूरा करें।

रांची जिला के महत्वपूर्ण परियोनाओं की समीक्षा बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रांची, के. के. राजहंस, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल रांची (शहरी) एवं रांची जिला के सभी अंचल अधिकारी एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को अतिशीघ्र पूर्ण करें

उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल को निर्देश दिया गया कि सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को अतिशीघ्र पूर्ण करें - यथा सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी के पहुंच पथ का निर्माण कटहल मोड़ से अरगोडा पथ का चौड़ीकरण। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कुटियातु मोड़ पथ निर्माण, रांची रेलवे स्टेशन तक दूसरा पहुंच पथ निर्माण परियोजना, सिरम टोली चौक-राजेंद्र चौक मेकन गोलचक्कर पर 4 लेन फलाई ओवर, अरगोड़ा से कटहल मोड़ भाया पुंदाग पथ चौड़ीकरण मजबूतीकरण परियोजना, ईटकी सेंटोसियम से मोरो नारी चंनगनी पथ परियोजना, बारियातु मुख्य मार्ग से बड़गाई लेम से बोड़ेया तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूती करण, एवं अन्य सभी परियोजना।

जिला भूअर्जन पदाधिकारी को कैंप लगाकर मुआवजा भुगतान कि प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करने का निर्देश

उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिला भूअर्जन पदाधिकारी को कैंप लगाकर मुआवजा भुगतान कि प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

एक सप्ताह के अन्दर वंशावली का सत्यापन व भूमि प्रतिवेदन देने के निर्देश

उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी अंचल अधिकारी को एक सप्ताह के अन्दर वंशावली का सत्यापन व भूमि प्रतिवेदन देने को कहा गया।

उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रांची शहर में किसी तरह कि अड़चन को सम्बंधित पदाधिकारी तुरंत दूर करें। जिन रैयतों का भुगतान किसी कारण से नही हुआ है, उनका भुगतान तुरंत करें। ताकि रांची शहर को जाम मुक्त किया जा सकें। शहर में चल रही सारी परियोजना काफ़ी महत्वपूर्ण है।

Post a Comment

0 Comments