जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ
भजन्त्री ने कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता
प्रमण्डल, पूर्वी एवं पश्चिमी, रांची को दिये निर्देश
गर्मी में पेयजल की समस्या के निराकरण हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े चापानलों की मरम्मति के निर्देश दिये हैं। गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े इसे गंभीरता से देखते हुए जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री नेे कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, पूर्वी एवं पश्चिमी, रांची को अवस्थित खराब पड़े चापनलों की नियमानुसार मरम्मति सुनिश्चित करने को कहा है।
जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने प्रखंड के सम्मानित मुखिया/जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करते हुए ससमय नियमानुसार मरम्मति का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

0 Comments