भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय वॉटरशेड यात्रा

 

भूमि संसाधन विभाग, 

ग्रामीण विकास मंत्रालय 

वॉटरशेड यात्रा




भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित वाटरशेड यात्रा, राष्ट्रीय स्तर पर एक अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्तर पर उद्घाटन कार्यक्रम दिनांक 5 फ़रवरी 2025 को माननीय केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के द्वारा किया जाएगा तथा राज्य स्तर पर माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद दोनों VAN को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।

जिसकी तैयारी का जायजा लेने आज दिनांक- 3 फ़रवरी 2025 को उप विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव ने इस कार्यक्रम की पूरी तैयारी की समीक्षा करते हुए कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी बेड़ो, कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी, श्री विपुल आकाश, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला तकनीकी विशेषज्ञ, नमिता कुमारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments