आम लोगों की समस्या दूर करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता- जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री

 आम लोगों की समस्या दूर करना जिला प्रशासन

 की सर्वोच्च प्राथमिकता- जिला दण्डाधिकारी-सह-

उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री




ज़िला प्रशासन, रांची द्वारा सार्थक पहल करते हुए एक साथ 06 अंचलों में शिविर लगाकर 10 डिसिमल तक के लंबित म्यूटेशन के मामलों का निष्पादन करते हुए आवेदकों को करेक्शन स्लिप (शुद्धि पत्र) निर्गत किया गया। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज दिनांक-09 फरवरी 2025 को कांके अंचल में आवेदकों को शुद्धि पत्र प्रदान किया गया।

जबकि शहर, ओरमांझी, माण्डर, नामकुम एवं रातू में वरीय पदाधिकारियों द्वारा आवेदकों को करेक्शन स्लिप दिया गया।

अस्वीकृत दाखिल-खारिज मामलों की वरीय पदाधिकारियों करेंगे

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को बिना ठोस कारण के दाखिल-खारिज के आवेदन को अस्वीकृत नहीं करने का निर्देश पूर्व में ही दिया गया है। जिसको लेकर सभी अंचलो में वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई, जो कैम्प में अस्वीकृत मामलों की समीक्षा करेंगे कि रिजेक्शन का कारण सही है या नहीं।

अस्वीकृत मामलों के लिए काउंसलिंग की होगी व्यवस्था

कैंप में जिन आवेदकों के आवेदन अस्वीकृत हुए हैं, उनके लिए रिजेक्शन काउंसलिंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि आवेदक जान सके कि किस कारण उनके आवेदन को अस्वीकृत किया गया।

अगर अंचल कार्यालय में बिचौलिये दिखे तो फौरन स्थानीय थाना या पीसीआर को सूचित करें। आम लोगों से जिला प्रशासन द्वारा जन शिकायत के लिए जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर अबुआ साथी 9430328080 पर भी जानकारी दे सकते है। जिसपर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments