कार्यालयों में दलाल बिचौलिया किसी भी
परिस्थिति में ना आए यह सम्बंधित सभी
अधिकारी सुनिश्चित रूप से ध्यान दे
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज दिनांक 10 फरवरी 2025 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित सभागार में जिला स्तरीय सभी वरीय अधिकारियों/पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक आयोजित की गई।
सामाजिक शिकायत पर भी ध्यान दे
बैठक में उपायुक्त ने सभी सम्बंधित पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा की सभी अधिकारी सुनिश्चित रूप से कार्यालय ससमय आए एवं आम लोगों की शिकायतों को संजीदगी से सुनते हुए उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का निष्पादन करें साथ ही सामाजिक शिकायत पर भी ध्यान दे। जिला प्रशासन आम नागरिकों की शिकायत को दूर कराने को लेकर लगातार 24×7 लगी हुई है। आम जनों की शिकायतों को दूर करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है।
अबुआ साथी में आए शिकायतों का निष्पादन सम्बंधित पदाधिकारी जल्द से जल्द करें
उपायुक्त ने सभी सम्बंधित पदाधिकारी को विशेष रूप से कहा की अबुआ साथी में आए शिकायतों का निष्पादन सम्बंधित पदाधिकारी जल्द से जल्द करें, ताकि आम लोगों का विश्वास जिला प्रशासन में बना रहें। लोगों की समस्या को दूर करना सब सम्बंधित पदाधिकारी की नैतिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने कहा की लगातार शिकायत प्राप्त होती है, की कार्यालयों में दलाल बिचौलिया अपना पैठ जमा कर रखें है, कार्यालयों में दलाल,बिचौलिया किसी भी परिस्थिति में ना आए यह सम्बंधित सभी अधिकारी सुनिश्चित रूप से ध्यान दे। साथ ही ऐसे तत्वों पर जिला प्रशासन कानूनी कार्रवाई भी करेगा। आम जन भी ऐसी शिकायत को सीधे तौर पर जिला प्रशासन को कर सकते है। जिला प्रशासन दलाल बिचौलिया पर कड़ी कार्रवाई करेगा। इसके लिए सतत निगरानी भी रखी गई है।
अधिकारी कार्य निष्पादन में तेजी लाए
उपायुक्त ने सभी सम्बंधित अधिकारियों/पदाधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा की जन शिकायतों का त्वरित निष्पादन करें। आम लोगों की समस्या हर हाल में दूर हो उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। उनके साथ किसी भी अधिकारियों/पदाधिकारियों/कर्मी द्वारा दुर्व्यवहार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। ऐसी शिकायत प्राप्त होने पर जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
समाहरणालय के आस-पास हुए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया।
केंद्रीय शांति समिति के प्रस्तावों पर विचार
बैठक में उपायुक्त द्वारा केंद्रीय शांति समिति के प्रस्तावों पर विचार करते हुए उन्होंने कहा की शांति समिति के सदस्यों ने ट्रैफिक, नशा-पान एवं सामाजिक कार्यों में अपना सहयोग देने की बात कही थी इसपर सम्बंधित पदाधिकारी कार्य करें। ताकि उनका सहयोग भी लिया जा सकें।
जानकारी हो की जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा इस तरह की बैठक वरीय पदाधिकारियों के साथ हमेशा करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए जाते है। उनके द्वारा सभी शिकायतों पर स्वयं सतत निगरानी रखी जाती है साथ सभी शिकायतों की समीक्षा बैठक की जाती है।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रांची, श्री रामनारायण सिंह एवं अन्य सम्बंधित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

0 Comments