परियोजना के माध्यम से दीदीयों को कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन किए जाने पर जोर दिया गया

परियोजना के माध्यम से दीदीयों को कृषि, 

पशुपालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन 

किए जाने पर जोर दिया गया

आज नगड़ी प्रखंड के सभागार मे एक दिवसीय IFC उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी नगड़ी, सुश्री दीपाली भगत, जिला परिषद सदस्य श्रीमती पूनम देवी , प्रखंड प्रमुख मधुवा कच्छप, विधायक प्रतिनिधि खिजरी विधान सभा श्री संजय सरेया, सांसद प्रतिनिधि (रांची लोक सभा क्षेत्र), श्री केदार महतो, पंचायत समिति सदस्य श्रीमती दुर्गी तिर्की , मनरेगा BPO श्रीमती अनुजा कुमारी एवं पलाश JSLPS BPM श्री सुखदेव लोहरा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यशाला का संचालन प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, श्री सुखदेव लोहरा के द्वारा किया गया। जिसमें उनके द्वारा बताया गया की नगड़ी प्रखंड मे कुल तीन समेकित किसान संकुल का गठन किया गया है।

समेकित किसान संकुल के तहत चयनित किसान को चार से पांच आजीविका गतिविधि से जोड़ा जायेगा। सभी किसान की आय 1.5 लाख से 2 लाख कराना है। परियोजना 36 माह तक चलेगा। इसमें किसानों को समेकित कृषि सेक्टर के सफल मॉडल को अपनाया जायेगा।

कार्यक्रम मे कृषि पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार, पशुपालन विभाग से श्री मिथेलेश कुमार, पलाश JSLPS,Palash से BPO EP सुश्री सुलोचना तिर्की, एफ टी सी, CC नगड़ी और नारों संकुल संघ की सदस्य दीदी तथा आजीविका सखी मंडल से जुड़ी दीदी उपस्थित हुए।

Post a Comment

0 Comments