नामकुम प्रखण्ड में वीडियो संदेश एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी गयी नशा एवं अफीम की खेती के दुष्परिणाम की जानकारी

नामकुम प्रखण्ड में वीडियो संदेश एवं नुक्कड़ नाटक

 के माध्यम से दी गयी नशा एवं अफीम की खेती 

के दुष्परिणाम की जानकारी



जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निदेशानुसार जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार अफीम की खेती के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आज दिनांक 11.02.2025 को एलईडी वैन एवं नुक्कड नाटक के माध्यम से अफीम की खेती के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

जिला जनसंपर्क कार्यालय, रांची से संबंद्ध कला दलों द्वारा नामकुम प्रखण्ड के बन्दुआ गांव में एलईडी वैन पर प्रसारित वीडियो संदेश एवं नाटक का मंचन कर लोगों को नशा एवं अफीम की खेती के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी गयी।
एलईडी वैन पर प्रसारित वीडियो संदेश के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि अफीम की खेती काफी हानिकारक है, इसके नशे से युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों को बताया गया कि कहीं भी मादक पदार्थ अथवा अफीम की खेती की जानकारी मिले तो टोल फ्री नंबर 112 पर इसकी सूचना दें, जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखते हुए शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments