रांची जिला प्रशासन:
जन समस्याओं के त्वरित
निवारण हेतु विशेष पहल
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार रांची जिला के सभी प्रखंडों एवं सभी अंचल कार्यालयों में प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) एवं अंचल अधिकारियों (सीओ) ने सप्ताह के हर मंगलवार निर्धारित समय पर आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और तत्काल निष्पादन कराया
जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करें:- उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री
पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित प्रशासन प्रदान करने के लिए कटिबद्ध
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की गई। आज दिनांक 10 जून 2025 को रांची जिला के सभी प्रखंडों एवं सभी अंचल कार्यालयों में प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) एवं अंचल अधिकारियों (सीओ) ने सप्ताह के हर मंगलवार निर्धारित समय पर आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और तत्काल निष्पादन कराया।
जानकारी हो की उपायुक्त के निर्देश के पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी प्रत्येक मंगलवार को निर्धारित समय पर जनता दरबार आयोजित करेंगे, जिसमें आम नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। इसके अतिरिक्त, अन्य कार्यदिवसों में भी सभी संबंधित अधिकारी कम से कम एक घंटा आम जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनके निवारण हेतु त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे
जिला प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद को और सुदृढ़ करना तथा जन समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है
इस पहल का उद्देश्य जिला प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद को और सुदृढ़ करना तथा जन समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करें।
आज राँची जिला के सभी प्रखंड एवं अंचल में कई शिकायतों आई जिसपर सम्बंधित अधिकारी द्वारा सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर समाधान करने की कार्रवाई की गई।
पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित प्रशासन प्रदान करने के लिए कटिबद्ध
रांची जिला प्रशासन इस तरह की पहल के माध्यम से पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित प्रशासन प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को संबंधित प्रखंड या अंचल कार्यालय में निर्धारित समय पर प्रस्तुत करें।
0 Comments