हाथियों के झुंड ने कई घरों को किया क्षतिग्रस्त, मुआवजा की मांग

 

हाथियों के झुंड ने कई 

 घरों को किया क्षतिग्रस्त,

 मुआवजा की मांग



रांची: चानहो खलारी बॉडर के पतरातु पंचायत के कई गांव में हाथियों ने कई ग्रामीणों का घर क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों के घर में रखे अनाज भी चट कर गया। गांव वालो ने बताया कि शनिवार देर रात हाथी ने उनका घर ध्वस्त कर दिया। उस समय घर में सभी सो रहे थे तभी अचानक घर की दीवार गिरने की आवाज आयी। उन्होंने देखा कि हाथी घर का दीवार गिराकर चावल खा रहा है। शोर मचाने के बाद अन्य ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को खदेड़ा गया। ग्रामीणों ने जिला परिषद आदिल अज़ीम को बताया कि कई घर को तोड़कर रखे अनाज भी चट कर गया। इसकी सूचना वन विभाग और जिला परिषद आदिल अज़ीम को भी दी गयी है। आदिल अज़ीम जंगल झाड़, खेत खलिहान होते हुए उस जगह पर पहुंचे। ग्रामीणों के घरों का जायजा लिया एवं मुआवजा दिलाने की बात कही। आदिल अज़ीम ने उसी जगह से फॉरेस्ट रेंजर और सीओ से बात कर तत्काल मुआवजा की मांग की। साथ ही तत्काल उन घरों में खाने पीने का व्यवस्था किया। आगे भी हर संभव मदद करने का आश्वाशन दिया। आदिल अज़ीम ने कहा कि खालारी बॉडर के बहेरा ताड के ग्रामीणों ने कहा कि आज तक इस गांव में कोई नेता नहीं आया। आप आए है तो हम सबको आपसे उम्मीद है। आवास और मुआवजा दिला दीजिए। जिस पर आदिल अज़ीम ने कहा कि हम पूरी कोशिश करेंगे। इनके साथ पतरातु मुखिया, उप प्रमुख, मो हाशिम, अजय यादव, बबलू यादव, शिव चरण उरांव, मंजर अकिल आदि थे।

Post a Comment

0 Comments