रांची जिले में झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को मई माह की सम्मान राशि का भुगतान

रांची जिले में झारखण्ड 

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 

के लाभुकों को मई माह की 

सम्मान राशि का भुगतान












प्रथम चरण में 3 लाख 25 हजार 51 लाभुकों को आधार बेस्ड 2500 रुपये की सम्मान राशि का भुगतान

लाभुकों के मध्य 81 करोड़ 26 लाख 27 हजार 500 की राशि का भुगतान

योजना अंतर्गत जिला में भौतिक सत्यापन का कार्य जारी, शेष सुयोग्य लाभुकों को अतिशीघ्र भौतिक सत्यापन के बाद मिलेगा लाभ

जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में है स्वीकृत, उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य

राज्य सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिला में लाभुकों को मई महीने की सम्मान राशि (2500 रुपये) का भुगतान उनके बैंक खाते में कर दिया गया है। प्रथम चरण में जिला में कुल 3 लाख 25 हजार 51 लाभुकों के खाते में 81 करोड़ 26 लाख 27 हजार 500 की राशि का आधार बेस्ड भुगतान किया गया है।

मई महीने में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों की संख्या निम्न है, जिनके बैंक खाते में सम्मान राशि (2500 रुपये) हस्तांतरित की गयी है।

1. अनगड़ा - 13588

2. अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 13138

3. बड़गाईं शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 9917

4. बेड़ो - 16242

5. बुण्डू - 6724

6. बुण्डू नगर पंचायत - 2720

7. बुढ़मू - 14362

8. चान्हो - 15998

9. हेहल शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 16011

10. ईटकी - 8381

11. कांके - 26486

12. कांके शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 936

13. खलारी - 7526

14. लापुंग - 8548

15. माण्डर - 19309

16. नगड़ी - 14095

17. नगड़ी शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 6545

18. नामकुम - 14097

19. नामकुम शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 5933

20. ओरमांझी - 14960

21. राहे - 7773

22. रातू - 14673

23. सिल्ली - 16759

24. सोनाहातू - 10687

25. तमाड़ - 14654

26. सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 24989

योजना का लाभ के लिए बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य

जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत है और उन्होंने अपना आधार सीडिंग बैंक खाते से नहीं कराया है, वैसे लाभुकों से उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा अपना आधार सीडिंग कराने की अपील की गई है ताकि उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।

जिला में भौतिक सत्यापन का कार्य जारी है, अतिशीघ्र भौतिक सत्यापन का कार्य संपन्न होने के पश्चात शेष सुयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। वैसे लाभुक जिनका भौतिक सत्यापन लंबित है, वो आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर तथा सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर अपने भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments