1मार्च को सभी विधायकों का घेराव ,25 हजार झारखंड आंदोलनकारी परंपरागत हथियार के साथ रहेंगे

 1मार्च को सभी विधायकों का घेराव ,25 हजार झारखंड

 आंदोलनकारी परंपरागत हथियार के साथ रहेंगे

आंदोलनकारियों से झारखंड की आन - बान, शान, पहचान व सरकार - मोर्चा सत्य भारती में बैठक संपन्न



  झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में आज पुरुलिया रोड स्थित मनरे सा हाउस के सभागार में आवश्यक बैठक हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 1 मार्च को बजट सत्र के दौरान सभी विधायकों का घेराव किया जाएगा।इस घेराव कार्यक्रम में 25 हजार झारखंड आंदोलनकारी भाग लेगे। सभी हसुवा,दौली,तीर धनुष ,
वगैरह लेकर आयेगे।इस कार्यक्रम से पूर्व सभी विधायकों को मांग पात्र सौंपे जाएंगे।
वक्ताओं ने कहा कि झारखंड आंदोलन के कारण ही आज हमारी पहचान है। झारखंड आंदोलन न होता तो शायद हम यहां होते,कोई मंत्री व मुख्यमंत्री बनते। इसलिए झारखंड आंदोलनकारियों के सवालों पर सरकार प्राथमिकताओ के
आधार पर होना चाहिए। झारखंड आंदोलकारियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देने की मांग की गई।
बैठक में पूर्व सांसद कृष्ण मारडी, ड्रा वीरेंद्र कुमार सिंह, राजू महतो,भुनेश्वर केवट, गौतम बोस,आनंद सिंह,नन्द किशोर मेहता, गैब्रिएल खाखा, अश्विनी कुजुर,भुनेश्वर सेनापति,प्रेम मित्तल, महेश कुमार धान, सर्जन हांसदा,गणेश दास, सुबोध दांगी, रवि नंदी,दिवाकर साहू, विनीता अल्पना खलखो,भुनेश्वर केवट, चंद्रमणि पिंगुवा,श्रीमती मोनिका देवी, लाल अनूप नाथ शाह देव,पुष्कर महतो,विश्वजीत प्रमाणिक, मंबोध महतो,विरसा उरांव,मंरखन कल्याण,एरेन कच्छप,भुनेश्वर उरांव,लाल अजय नाथ शाह देव,कुमुद वर्मा,आनंद तिवारी,रमलखन उरांव,सरोजनी कच्छप,राजेश महतो,करुणा परदिया, सतुआ हेमरोम,रवि महली व अन्य उपस्थित हुए। कार्यकर्म की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष ड्रा वीरेंद्र कुमार सिंह,संचालन पुष्कर महतो व स्वागत भाषण चंद्रमणि पिंगुवा ने की।

Post a Comment

0 Comments