रांची जिले में धर्म रक्षा निधि
समर्पण अभियान का शुभारंभ
विश्व हिंदू परिषद रांची जिला ग्रामीण की बैठक माननीय जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल जी की अध्यक्षता में काठीटांड़ स्थित शिव मंदिर में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। बैठक में जिले के आठ प्रखंडों से कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक में प्रांत सह मंत्री रंगनाथ महतो बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद देशभर में 15 जनवरी से 25 जनवरी तक धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान प्रखंड स्तर तक करने की बात कही। उन्होंने बताया कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यालय और कोष की जरूरत होती है। वर्ष में एक बार राष्ट्र धर्म संस्कृति की रक्षा हेतु हिंदू समाज के पास हम जाकर उनसे धन मांगेंगे। बैठक में दुर्गावाहिनी मांडर की संयोजिका के रूप में बसंती कुमारी की घोषणा की गई। एवं खलारी प्रखंड अध्यक्ष स्व. मुकेश सोनी की हत्या पर दुःख व्यक्त किया गया एवं उनके परिवार को हर संभव मदद करने की बात हुई। मौके पर मुख्य रूप से प्रांत सह मंत्री श्रीमान रंगनाथ महतो, रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमान रामेश्वर दयाल, उपाध्यक्ष श्रीमान संजय साहू, जिला मंत्री रोबिन कुमार, जिला सह मंत्री रोशन कुमार चौधरी, जिला सुरक्षा प्रमुख प्रवीण सिंह राणा, जिला मिलन केंद्र प्रमुख गुलाब सिंह, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख खुदेश्वर दास, रांची रातू प्रखंड मंत्री अजीत सिंह जिला दुर्गा वाहिनी संयोजिका काजल सोनी, दुर्गा वाहिनी संरक्षिका सुषमा तिर्की, शिवानी विश्वकर्मा, रामदेव महतो, कलेश्वर महतो, सरजू साहू, बैजनाथ महतो, जयदीप सिंह, दिनेश मिश्रा, अजय महतो, पंकज कुमार मेहता, रामप्रसाद मुंडा, विवेकानंद पंडित, नवल ठाकुर, शिवम कुमार, विशाल साहू, अनिल महतो, रणविजय नाथ शाहदेव, राजकिशोर जी, लोकनाथ लाल शाहदेव शशी सिंह, सहित विभिन्न प्रखंडों से दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
0 Comments