सूर्य नमस्कार अभियान समिति की बैठक संपन्न

 सूर्य नमस्कार अभियान समिति की बैठक संपन्न



रांची//75 करोड़ सूर्यनमस्कार अभियान समिति राँची महानगर की बैठक नगरा टोली स्थित वार्ड कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के निमित पूरे राँची में छोटे छोटे मुहल्ले एवं बस्ती स्तर पर टोली की रचना की गई।राँची महानगर समिति की घोषणा मा•संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राँची महानगर श्री पवन मंत्री जी के द्वारा की गई जिसमें संयोजक श्री अमरेंद्र दत्त द्विवेदी एवं सह संयोजक श्री कैलाश केशरी, डॉ•तान्या,श्री प्रकाश रंजन, श्री जितेंद्र तिवारी, स्वामी मुक्तरथ जी, श्री सुदामा वर्मा जी को बनाया गया। महानगर शारीरिक प्रमुख श्री श्याम सिंह के द्वारा कहा गया की हम सभी राँची महानगर के कार्यकर्ता पूरे राँची में 10 लाख सूर्य नमस्कार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है हम सभी अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से वार्ड मेंबर श्रीमती रौशनी खलखो, डॉ देवेंद्र नाथ तिवारी जी, श्री मुनचुन राय जी, श्री कौशल चौधरी श्री अजय झा जी श्री मोहित कुमार जी आदि उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments