झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की
अध्यक्षता में आॅनलाईन बैठक संपन्न
रांची 11जनवरी 2022ः झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी के अध्यक्षता में आज राज्य में चल रहे सदस्यता अभियान के समीक्षा को लेकर जूमएप्प पर ऑनलाइन वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आर पी एन सिंह जी कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शहज़ादा अनवर, प्रदेश सदस्यता प्रभारी रामाश्रय प्रसाद, सह प्रभारी मदन मोहन शर्मा भी शामिल हुए । आज की बैठक में सभी जिलाध्यक्ष , सभी जिला के सदस्यता प्रभारी भी शामिल रहे। आज कि बैठक को संबोधित करते हुए झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आर पी एन सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान में तेजी लानी है उन्होंने कहा कि अब तक जिन्होंने सदस्यता फॉर्म ली हैं उन्हें पूरी विवरणी के साथ जमा भी करवाते जाएं । प्रभारी श्री आर पी एन सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सदस्यता प्रभारी को इसकी साप्ताहिक समीक्षा करने का निर्देश दिया तथा अगली बैठक स्वयं लेने की बात कही । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी को नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि 1 नवम्बर 2021 से आरंभ हुए विशेष सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जिला प्रभारियों को जिम्मेवारी मिली है जिले में ज्यादा से लोगो को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए लग जाना होगा विगत 8 जनवरी को पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल जी के साथ सम्पन्न बैठक के निर्णय के आलोक में सम्बद्ध जिलाध्यक्षों के साथ समन्वय बना कर गति देने का काम करें तथा जो लोग अब तक जितनी सदस्यता रसीदें प्राप्त कर चुके है उसमें से अबतक बन चुके सदस्यों की पूरी विवरणी के साथ जमा भी करते चले जाएं ताकि अभियान के समापन के समय किसी प्रकार की आपाधापी की स्थिति न उत्पन्न हो । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार बहुत जल्द डिजिटल माध्यम से भी लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा इस संबंध में आवश्यक तैयारियां जोरों पर है । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान को गति देने के लिए विधायको को भी जिम्मेदारी दी जाएगी ।कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की एवं शहजादा अनवर ने कहा कि सभी जिला सदस्यता प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष समन्वय बनाकर सदस्यता अभियान में तेजी लाएं साथ ही कार्यकारी अध्यक्षों ने कहा कि वो बहुत जल्द अभियान की अद्यतन स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलों का दौरा भी करेंगे।
सभी जिलाध्यक्षों ने एक स्वर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी को बधाई देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में 20 सूत्री कमिटियों का गठन एक ऐतिहासिक उपलब्धि है लंबे इंतेज़ार के बाद कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलने का सिलसिला शुरू हुआ है साथ ही साथ सभी ने इसके लिए आलाकमान एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आर पी एन सिंह जी एवं नेता विधायकदल के प्रति भी आभार व्यक्त किया ।
वर्चुअल बैठक का संचालन सदस्यता अभियान के सह प्रभारी मदन मोहन शर्मा ने की।
वर्चुअल ऑनलाइन बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्षों में- सुरेश बैठा, संजय पांडेय, साबिर खान, रोशन बारवा, अनूप केशरी, राम कृष्ण चौधरी, अवधेश कुमार सिंह, नेरश वर्मा, प्रमोद कुमार दूबे, मुन्ना पासवान, ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, मंजूर अंसारी, मनोज सहाय पिंकू, जैश रंजन पाठक, अरविंद कुमार तुफानी, मुनेश्वर उरांव, विजय खां, अम्बर राय चौधरी, के रंजन बोयपाई, छोटेराय किस्कु, श्यामल किशोर सिंह, अनुकूल मिश्रा, दिनेश यादव, मुन्नम संजय, उदय लखमानी, मुक्ता मंडल, वहीं जिला प्रभारी में-अजय सिंह, महेन्द्र मिश्रा, चैतु उरांव, अजय नाथ शाहदेव, सुभाष नाग, निरंजन पासवान, विनय सिन्हा दीपू, शबाना खातून, अशोक यादव, सुनील सिंह, अशोक श्रीवास्तव, रवीन्द्र कुमार, बलजीत सिंह बेदी, बद्री राम, चन्द्रशेखर शुक्ला, जगदीश साहु, सीपी संतन, जोसाई मार्डी, सन्नी टोप्पो, अशोक कुमार, राजेश रंजन, राजेन्द्र दास, जवाहर महथा, तनवीर आलम उपस्थित थे।
0 Comments