झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्य तिथि मनाई गयी

 झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में 

लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्य तिथि मनाई गयी




रांची, 11 जनवरी 2022: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनाई गयी और उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गयी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लाल बहादुर षास्त्री कठिन से कठिन परिस्थिति का सामना करने व समस्याओं को सुलझाने की क्षमता रखते थे। शास्त्री जी का जीवन बहुत ही कठिनाईयों से भरा जीवन रहा है। कठिनाईयों के अनुभव ने उनके हृदय में गरीबी के प्रति एक असीम करूणा भरी थी। पिछड़े वर्गों, उपेक्षित तथा आश्रयहीन व्यक्तियों को उपर उठाने में उनकी विषेश रूचि रही थी।
वक्ताओं ने कहा कि पं. नेहरू के नेतृत्व में पहली बार 1951 में जब भारतीय गणतंत्र का मंत्रीमण्डल बना उसमें षास्त्री जी रेल और परिवहन मंत्री बनाये गये। उनके कार्यकाल में छोटे-छोटे स्टेषनों का निर्माण और विकास हुआ तथा हजारों मिल लम्बी नई रेल की पटरियां बिछायी गयी। इंजन, माल गाड़ियां तथा सवारी गाड़ियों के डिब्बों के वर्कषाप बने। तीसरी श्रेणी के यात्रियों की सुख-सुविधा देने आदि का कार्य उनके हीं मंत्रीत्वकाल में हुआ।
वक्ताओं ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री उच्च कोटि के विचारक, प्रशासक और राजनितिज्ञ थे। वे शासन के प्रमुख पदों पर रहे। परन्तु सत्ता और शक्ति का त्यागपूवर्क उपभोग और मानवता में अटूट विश्वास हीं शास्त्री जी का धर्म था। श्री शास्त्री आज सभी समान कांग्रेसजनों के लिए प्रेरणा के श्रोत हैं।
इस अवसर पर राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, सतीश पाॅल मुंजनी, अमुल्य नीरज खलखो, आभा सिन्हा, नेली नाथन, दिनेश लाल सिन्हा, सुरेन राम, अरूण श्रीवास्ताव, नरेन्द्र लाल गोपी, छोटू सिंह, गुलाम रबानी, अनिल लिंडा, हाजी अख्तर अंसारी, अजय सिंह, राजीव प्रकाश चैधरी, गंगन करमाली, जे.के अग्रवाल, दामोदर प्रसाद, रामानंद केशरी सहित कांग्रेसजन शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments