भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के एक
प्रतिनिधि मंडल ने किया माननीय
राज्यपाल से मुलाकात
माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस से आज भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल ने राज भवन में भेंट कर सिमडेगा जिला अंतर्गत कोलेबिरा थाना के बेसराजारा गाँव के दलित युवक संजू प्रधान को जिंदा जलाकर मारने की घटना पर दुःख प्रकट करते हुए इस घटना की सीबीआई जाँच कराने, दोषियों को दंडित करने, परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा, सरकारी नौकरी एवं सुरक्षा मुहैया कराने हेतु पहल करने संबंधी ज्ञापन समर्पित किया। प्रतिनिधिमंडल में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी एवं श्री रघुवर दास, पूर्व मंत्री श्री अमर कुमार बाउरी, राँची की महापौर श्रीमती आशा लकड़ा तथा झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री बालमुकुंद सहाय मौजूद थे।
0 Comments