शेफ मिचोलियन स्टार सुवीर सरण
के रांची आगमन पर प्रोफेशनल्स
कांग्रेस कमिटी ने स्वगत किया
रांची। विख्यात लेखक,सेलिब्रिटी शेफ़,मिचेलियन स्टार श्री सुवीर सरण जी जोकि न्यूयॉर्क के जाने-माने शेफ़ है उनके रांची ,झारखंड आगमन पर आज झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रोफेशनल्स कांग्रेस के नेताओं ने पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।
मालूम हो कि सेलिब्रिटी शेफ़ , मिचेलियन स्टार श्री सुवीर सरण जी
दिल्ली और न्यूयॉर्क में रहते हैं उन्होंने तीन कुकबुक किताबें भी लिखी है जिनका नाम "इंडियन होम कुकिंग, अमेरिकन मसाला और मसाला फार्म" और वे "टीएचसी", "द हाउस ऑफ सेलएस्ट" और एक "मॉडर्न इंडियन रेस्टोरेंट गुड़गांव" के शेफ़ क्रिएटर भी हैं उनकी "प्राइस ऑफ लाइफ कॉलम" इंडियन एक्सप्रेस मैगजीन में काफी चर्चित रही और वे "न्यूयॉर्क टाइम्स" के लिए भी लिखते हैं ,वे दिल्ली और न्यूयॉर्क में रहते हैं वह दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आए है। यहां वे झारखंड प्रदेश की संस्कृति और फ्रूट्स पर संरक्षण और संवर्धन हेतु कार्य करेंगे।
स्वागत एवम अभिनंदन करने वालों में प्रोफेशनल्स कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर अनिल सिंह,पॉलिसी ऑफ यूथ रिफॉर्म्स के प्रदेश कोऑर्डिनेटर अमरजीत सिंह, राजीव चौरसिया, प्रेम कुमार ,पुनीत कुमार आदि लोग मौजूद थे |

0 Comments