रांची की मेयर ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र : दिया बैठक बुलाने का निर्देश

रांची की मेयर ने नगर आयुक्त 

को लिखा पत्र : दिया बैठक

 बुलाने का निर्देश



मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने सोमवार को नगर आयुक्त को पत्र लिखकर 16 सितंबर को रांची नगर निगम परिषद की बैठक आहूत करने का निर्देश दिया है। निगम परिषद की बैठक में कुल- 35 एजेंडा पर चर्चा की जाएगी। शामिल किए गए कुछ महत्वपूर्ण एजेंडा इस प्रकार हैं।

1. 15 दिनों के अंदर अधिकारियों द्वारा जनता दरबार लगाकर जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर चर्चा।

2. रांची झारखंड राज्य की राजधानी है। इसलिए इंदौर नगर निगम की तर्ज पर यहां भी निगम से संबंधित काम करने पर चर्चा।

3. रांची नगर निगम के नियंत्राधीन अटल स्मृति वेंडर मार्केट के Office/Commercial Space का निर्धारित दर संशोधित करने के संबंध में।

4. रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वर्तमान में 226 Modular Seats के अधिष्ठापन के लिए ई-निविदा का प्रकाशन, स्थल चिन्हित तथा संचालन एवं रख-रखाव पर होने वाले व्यय का भुगतान निगम मद से करने की स्वीकृति के संबंध में।

5. सेप्टिक टैंक क्लीनर मशीन की सेवाओं के लिए शुल्क के पुनर्निर्धारण के संबंध में।

6. माननीय महापौर/माननीय उप महापौर/माननीय वार्ड पार्षद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के मद राशि से अनुशंसित 922 योजनाओं का निगम परिषद से घटनोत्तर स्वीकृति के संबंध में।

7. User Charge Collection कार्य के लिए नए फर्म/एजेंसी का चयन करने के संबंध में।

8. प्राथमिक कूड़ा संग्रहण कार्य के लिए नई कंपनी के चयन के संबंध में।

9. सरकार द्वारा नागरिक सुविधा मद 2022 के तहत प्राप्त आवंटित राशि के बंटवारा के संबंध में।

10. रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत ppp mode पर नगर बसों के परिचालन के लिए M/S Tandan Urban Solution Pvt. Ltd. की ओर से तैयार किए गए Feasibility/Appraisal report and Revenue Model की स्वीकृति के संबंध में।


11.. झिरी डंपिंग यार्ड में MRF (Material Recovery Facility) Plant अधिष्ठापन के लिए राशि आवंटन की गई है। इस संबंध में एजेंसी चयन के लिए निविदा करने हेतु प्रस्ताव तैयार कर उपस्थापित करने का निर्देश ।


12. झिरी डंपिंग यार्ड में Bio-remediation/Bio Mining कार्य के लिए राशि आवंटित की गई है। इस संबंध में निविदा कर एजेंसी चयन करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर उपस्थापित करने का निर्देश।

Post a Comment

0 Comments