झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
राजेश ठाकुर के साथ 50 कांग्रेसजनों
का जत्था मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंच
रांची, 28 नवम्बर 2022: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर के नेतृत्व में 50 कांग्रेसजनों का जत्था आज 28 नवंबर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में भाग लेंने मध्यप्रदेश के इन्दौर पहुंचे। जहां कल 29 एवं 30 नवम्बर को सभी लोग पदयात्रा में शामिल होंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में यह भारत जोड़ो यात्रा कन्या कुमारी से प्रारंभ हुई थी जो तमिलनाडू, करेल, कर्नाटक, अंध्रप्रदेश, तेलगाना, महाराष्ट्र होते हुए मध्यप्रदेश पहुंची है। इस यात्रा को अपार जनसमर्थन किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाएं छोटे व्यवसायियों, सिनेस्टार, खिलाडियों का मिल रहा है। इसी कडी में झारखंड कांग्रेसजन इस पदयात्रा में शामिल हो कर ऐतिहासिक पल का गवाह बनकर देश में चल रहे राजनीति स्वार्थपूर्ति नफरत का माहौल, महंगाई और बेरोजगारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देश और राज्य के युवाओं को दिग्भ्रमित होने से रोकेंगे।
पदयात्रा में शामिल होने कई जिलाध्यक्ष, सहित कई नेता कल ट्रेन से रवाना हुए। वहीं आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कंाग्रेस विधायक दल के नेता और ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलमगीर आलम, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सुबोधकांत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंत्री मिथलेश ठाकुर, विधायक प्रदीप यादव, अनुप सिंह, अम्बा प्रसाद, रामचन्द्र सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व विधायक और मंत्री योगेन्द्र सिंह, काली चरण मुंडा, विनय सिन्हा दीपू, कुमार राजा, शशिभूषण राय, शकील अख्तर अंसारी,वायुमार्ग से रवाना हुए हैं। जबकि अमुल्य नीरज खलखो, सतीश पॉल मुंजनी, भानू प्रताप बड़ाईक आदि ने सड़क मार्ग से रवाना हुए।
0 Comments