कांटाटोली फ्लाईओवर परियोजना अंतर्गत भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा

कांटाटोली फ्लाईओवर परियोजना 

अंतर्गत भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा


जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रांची ने अपर नगर आयुक्त, रांची नगर निगम को सौंपा आधिपत्य

कोनका एवं सिरम मौजा में भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा

निर्धारित समय सीमा से पूर्व अधिग्रहण का कार्य किया गया पूरा

माननीय मुख्यमंत्री ने 30 नवंबर 2022 तक भू-अर्जन की प्रक्रिया पूर्ण करने का दिया था निर्देश

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के निदेश के आलोक में योगदा सत्संग आश्रम, बहुबाजार से शांति नगर, कोकर तक (वाया काँटाटोली चौक) फ्लाई ओवर परियोजना अन्तर्गत मौजा- कोनका एवं सीरम में भूमि अधिग्रहण का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया गया है। अर्जित भूमि की प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरान्त श्रीमती अंजना दास, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, राँची द्वारा श्री कुंवर सिंह पाहन, अपर नगर आयुक्त, राँची नगर निगम, राँची को परियोजना निदेशक जुडको श्री अरविंद मिश्रा की उपस्थिति में अधिपत्य आज दिनांक 29 नवंबर 2022 को सौंप दिया गया।

आपको बताएं कि दिनांक 01 नवंबर 2022 को काँटाटोली फ्लाई ओवर निर्माण कार्य का निरीक्षण माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन द्वारा किया गया था। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 30 नवंबर 2022 तक भू-अर्जन की प्रक्रिया पूर्ण कर लेने का निर्देश उपायुक्त राँची श्री राहुल कुमार सिन्हा को दिया गया था।

उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा उक्त के आलोक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, राँची से परियोजना की भूमि अधिग्रहण की प्रगति के संबंध में लगातार समीक्षा की गई और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया गया।

Post a Comment

0 Comments